Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Indian Astrology Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Indian Astrology. Show all posts
Showing posts with label Indian Astrology. Show all posts

Wednesday, 5 March 2014

Horoscope Rashifal March 2014


Astrology Vedic Horoscope Predictions

मासिक राशिफल माह मार्च 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

पं. उमेश चन्द्र पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र , वेब साइट: www.pavitrajyotish.com  
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com ,   फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

मार्च मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

1 मार्च : स्नान दान-श्राद्ध अमावस्या, 2 मार्च : रामकृष्ण परमहंस जयंती, 4 मार्च : वैनायकी गणेश चतुर्थी,  8 मार्च : कामदा सप्तमी व्रत,  9 मार्च : होलाष्टक प्रारम्भ,  12 मार्च : आमलकी एकादशी,  14 मार्च : प्रदोष व्रत16 मार्च : स्नान-व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन,  17 मार्च : होली (छरड़ी, धुलैण्डी),  20 मार्च : संकष्टी गणेश चर्तुर्थी,  23 मार्च : शीतला सप्तमी,  24 मार्च : शीतलाष्टमी,  27 मार्च : एकादशी व्रत,  28 मार्च : प्रदोष व्रत,  29 मार्च : मास शिवरात्री व्रत30 मार्च : स्नान-दान-श्राद्ध अमावस्या,  31 मार्च : वासंतीय नवरात्र प्रारम्भ, हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत 2071 प्रारम्भ (कीलक नाम संवत्सर)।

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए - कैसे जाने अपना राशिफल
यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान मार्च 2014 वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मासिक राशिफल माह मार्च 2014:

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह कार्य व्यवसाय की स्तिथिया सामान्य रहेंगी। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मार्च मास घटना प्रधान रहेगा। सब कुछ अच्छा होते हुए भी अज्ञात भय बना रहेगा। मित्रों का आगमन होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रथमार्ध जहां तनावपूर्ण होगा वही उत्तरार्द्ध अच्छा जायेगा। अच्छी आय होने पर भी धन की कमी बनी रहेगी। आंतो के इंफेक्शन या नाभि प्रदेश के आस पास परेशानियाँ होंगी। ऋण लेना पड़ेगा। मास मार्च की 7, 9, 19, 27 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं  “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि एवं कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी। यह माह बड़ा परिवर्तन वाला सिद्व होगा। ऋण लेने की स्थितियाँ भी उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिनाइयाँ आयेंगी। साझेदारी कार्यो में हानि सम्भव। भूमि-भवन का लाभ होगा। तीर्थ यात्रा सम्भव। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानियाँ बरतें। व्यय की अधिकता के कारण भी परेशानियाँ होंगी। मार्च मास की 4, 5, 15, 22 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह में घटनाओं की अधिकता रहेंगी। नवीन कार्य प्रारम्भ होंगे। इस माह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना भी सम्भव है। स्थानांतरण का योग। उत्तरार्द्ध में अकारण ही पारिवारिक विवाद उत्पन्न होंगे। विधार्थियों को शैक्षिक प्रतियोगिताओं में लाभ होगा। किसी नये उपकरण की खरीदारी करेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार अथवा शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कठिन समय है। मार्च मास की 7, 17, 24 एवं 26 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह खुशखबरी की प्राप्ति होगी। यह माह कर्इ मायनो में महत्वपूर्ण सिद्व होगा। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता होगी। खासकर स्त्री वर्ग से लाभ की आशा। न्यायालयी कार्यो में विजय प्राप्त होगी। भूमि संबंधी कार्यो में विजय मिलेगी। मासांत में जटिल परिस्थितिया आने के बावजूद आप स्थितियों को काबू पा जायेंगे। परिस्थितियों में आश्चर्यजनक परिवर्तन दिखेगा। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। मार्च मास की 3, 11, 13, 20 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह स्त्री वर्ग से सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होगा। मन में चिंतायें बनी रहेंगी। चोरी का भय रहेगा। मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो रिश्ते भी आयेंगे। नवीन कार्य का प्रारम्भ होगा। व्यावसायिक मामलो मे तेजी आयेगी। साझेदारी कार्यों से सावधान रहें। लम्बी यात्राएं लाभप्रद होंगी। अचानक कहीं से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर माह संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ की दृष्टि से यह माह अच्छा जायेगा। मार्च मास की 1, 7, 10, 19 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। यदि बेरोजगार है तो रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र वर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। कुल मिलाकर माह में लाभ की स्तिथिया निरंतर बनी रहेगी। नवीन कार्य व्यवसाय भी प्रारम्भ होना सम्भव। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा किंतु खानपान का ध्यान रखें। मार्च मास की 5, 14, 24 एवं 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में अवरोध उत्पन्न होंगे। जिस कारण मन में खिन्नता का भाव रहेगा। उत्तरार्द्ध में जाकर समस्याओ का समाधान भी होगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहेंगे। लोकप्रियता सामाजिक मान सम्मान मे कमी आयेगी। वाहन चलाने मे सावधानी बरतें। मासांत में समस्याओं का समाधान भी निकलने लगेगा। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। निकट सहयोगी के कारण भी परेशानी होगी। बुखार, इंफेक्शन आदि के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 10, 20, 22 एवं 29  तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की स्तिथिया आयेंगी। विदेश यात्रा योग। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। राजनैतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे। इस माह आपका अधिकांश समय आय वृद्धि पर केन्द्रित होगा। यात्राओं की अधिकता बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। इस माह व्यावसायिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। भागीदारी कार्यो में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। एलर्जी, चर्म एवं पित्त प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 7, 9, 18, 26 एवं 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

9- धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह जीवन का बड़ा परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ व्यावसायिक लाभ अच्छे होंगे वहीं पारिवारिक विवाद चरम पर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस माह आपको अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर पारिवारिक मामलों में अन्यथा बड़ी हानि सम्भव। कार्य क्षेत्र में आपकी एकाग्रता उच्च कोटि की होगी। जिद्दीपन के कारण परेशानियाँ जन्म लेती हैं, अत: ध्यान रखें। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों से विवाद सम्भव। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 4, 5, 13, 21 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह कार्य व्यवसाय में लाभ की स्थितिया निरंतर बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। नवीन कार्य योजना का प्रारम्भ होगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। जीवन संगिनि का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मास कुछ-कुछ शुरुआती परेशानी देगा किंतु तदुपरांत सिथतियाँ सामान्य रहेंगी। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। मित्र वर्ग में अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर मास पर्यत्न लाभ की सिथतियाँ बनी रहेंगी। मित्रवर्ग अथवा सलाहकारों की सलाह न मानने के कारण हानि होगी। रक्त चाप, रक्त  विकार आदि रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मार्च मास की 8, 11, 19 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं   “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

11- कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन की स्तिथि अच्छी रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में चिंता बनी रहेंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। भवन निर्माण की योजना बनेगी। यात्राओं में कष्ट होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित होकर कार्य न करें अन्यथा हानि सम्भव। उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन की योजना आपके मन में रहेंगी। मासांत में वह फलीभूत भी होंगी। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर इस माह कार्य क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 9, 11, 18, 20 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह कार्य व्यवसाय में स्तिथिया कठिन रहेंगी।  कठिन समय होने के कारण परिस्थितियाँ भिन्न होने लगेगी। कुल मिलाकर यह माह घटना प्रधान रहेगा। भ्रम की स्थितियाँ बनी रहेंगी। उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र में अच्छे संकेत दिखेंगे। संतान के कारण कष्ट होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आयेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मासांत में नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष के कारण चिन्तित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नये प्रयोग आंशिक सफल होंगे। साझेदारी मामलों में समस्याये आयेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर रोग सम्भव। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित भी रहेंगे। मार्च मास की 2, 12, 20 एवं 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर न करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अथवा ब्याक्तिगत रूप से मिलकर अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

पंडित उमेश चन्द्र पन्त

Phone: +91-11-26496501

Monday, 7 January 2013

वार्षिक राशिफल 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य


वार्षिक राशिफल 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य

1   मेष (Aries):  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
यद्यपि आप चुनौतियों और प्रतिशोधों का सामना करेंगे किंतु निवेश से बचना चाहिए। धन को सोच समझकर उपयोग करें। आपकी प्रगति एवं किस्मत अच्छी रहेगी। कैरियर क्षेत्र में उन्नति होगी। जीवन की स्थिति स्पष्ट करेंगे। अपने कैरियर को सँवारने हेतु शक्ति एवं लाभकारी स्थिति 14 मार्च 2013 के बाद दिखेंगी। अचल संपत्ति में लाभ होगा। 31 मई 2013 के बाद लाभकारी समय शुरु होगा। अंहकार के कारण पारिवारिक विवाद या दाम्पत्य जीवन में परेशानियाँ होगी। अचल सम्पत्ति का लाभ होगा। किसी भी प्रकार के कानूनी उलझनो से बचें। उच्च आय एवं बेहतर स्वास्थ्य रहेगा। वर्ष का पूर्वाद्ध जहां खुशियां लेकर आयेगा, वही उत्तरार्द्ध कष्टप्रद प्रतीत होगा। घर-परिवार की चिन्ता रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में वांछित सफलता मिलेगी। यह वर्ष विशेष उपलब्धियों का हो सकता है। आर्थिक लाभ हेतु आप   वांछित प्रयास करेंगे जो सफल भी होंगे।
विशेष: कुल मिलाकर वर्ष में बेहतर स्वास्थ्य एवं उच्च आय रहेगी।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ श्रीं नमः ’’

2 वृषभ (Taurus):  , , , , बा, बी, बे, बो।
वर्ष 2013 आपके लिए यादगार वर्ष होगा। उत्कृष्ट प्रगति का दौर चलेगा। व्यावसायिक यात्रायें होगीं एवं आशातीत सफलता मिलेगी। अच्छी किस्मत रहेगी, उच्च स्तर की प्रगति होगी। स्पष्ट नीति निर्धारण कर, कैरियर प्रगति उच्च होगी। जून 2013 के बाद, आर्थिक रुप से उन्नति मिलेगी। लाभकारी अवसर आयेंगे। उच्चाधिकारियों से बहस से बचें। वरिष्ठ लोगो का समर्थन व सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता से लाभकारी स्थितियाँ आयेंगी। कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अत्यधिक कार्य के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष धन संचय के लिए महत्वपूर्ण होगा। इस वर्ष आप अनेक दुस्साहस पूर्ण कदम भी उठायेंगे। बुद्धि कौशल से मार्च अप्रैल में वांछित लाभ होगा। स्वार्णाभूषण में निवेश लाभप्रद रहेगा। विद्यार्थियो को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। लंबी यात्राऐं होंगी। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा।
विशेष: इस वर्ष प्रगति लाभ एवं आय में वृद्धि होगी।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ श्रीं कृष्ण शरणं मम् ’’

3 मिथुन ( Gemini):  , की, कू, , , , के, को, हा।
वर्ष 2013 एक नई सोच, एक नई योजना लेकर आयेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। उच्च, वरिष्ठों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सावधानी रखे। आय में वृद्धि होगी। अविवाहितों को वैवाहिक जीवन मिलेगा। 16 जुलाई 2013 के बाद बारम्बार लाभकारी स्थितियाँ आयेगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। भागीदारी कार्यो में अंहकार से बचें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक माहौल नकारात्मक रहने से निराशा होगी। संतान संबंधी समस्या आ सकती है। धन संचय में कमी आयेगी। ऋण लेने की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। जीवन साथी से संबंधों में परेशानी आ सकती है, यह परिवार में क्लेश का कारण होगा। भागीदारी में लाभ होगा। जीवन साथी को लेकर मन में अनेक चिंताऐ भी होगी। सुख साधनों में वृद्धि होगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। इस वर्ष आपको प्रसिद्धि भी प्राप्त होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति सम्भव। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग आयेंगे।
विशेष: भाई-बहन के साथ इस वर्ष नम्रतापूर्ण रिश्ते रखने का ख्याल रखें।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ’’

4 कर्क  (Cancer):   ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
 वर्ष 2013 में कार्य क्षेत्र में सावधानी से कार्य करना होगा। ध्यान रखें कि अपना काम अच्छी तरह हो। कठिन मुद्दे सामने आयेंगे। मई 2013 तक विशेष सावधानी रखनी चाहिए। मई 2013 के बाद अच्छी आय एवं उच्च लाभ के अवसर आयेंगे। ऊर्जा के स्तर एवम् सहनशक्ति के स्तर का ध्यान रखे, खासकर फरवरी मध्य 2013 तक। कैरियर के मोर्चे पर नये दरवाजे खुलने की सम्भावना है। उच्च आय एवं बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा। भवन, वाहन की प्राप्ति सम्भव। प्रभावशाली लोगो से बहस से बचें। वर्ष घटना प्रधान रहेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। उत्तरार्द्ध में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। दूरस्थ यात्राऐं करनी होंगी। नये कार्य स्थान का प्रारम्भ होगा। किसी भूमि-भवन के विक्रय में लाभ होगा। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। साझेदारी कार्यो में लाभ होगा। जीवन साथी के नाम से किया गया निवेश लाभकारी होगा। पैतृक सम्पति में विवाद की स्थितियाँ आयेगी। पारिवारिक शांति स्थापित करने हेतु अथक प्रयास करना पड़ेगा।
विशेष: कार्य स्थान पर विशेष सावधानी एवम् अनावश्यक वाद विवाद से बचें।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ गं गणपतये नमः ’’

5 सिंह (Leo):   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
वर्ष 2013 में कार्य क्षेत्र में उच्च गतिविधियाँ होंगी। अत्यंत परिश्रम एवम् व्यावसायिक दबाव के चलते कार्य क्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। आपके अथक परिश्रम से आपको शुभ समय एवं भाग्यशाली अवसर मिलेगा। मनोकामनाऐं पूर्ण होंगी। वर्ष में दो-तीन बार आप कैरियर सँवारने या नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। किसी के लिए अत्यधिक प्रतिबद्धता से बचें। खेल में चोट लग सकती हैं। सामाजिक दृष्टि से आप पुरस्कृत भी होंगे। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जुलाई 2013 तक आप अपने एजेंडे को व्यापकता देंगे। नए लोगो से मिलना होगा। कुल मिलाकर असाधारण वर्ष जायेगा। कार्य व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर होंगे। जीवन साथी के लिए वर्ष शुभप्रद रहेगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध बनेगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता दायक वर्ष रहेगा। अनावश्यक यात्राओं से फिजूल खर्ची होगी। पैतृक धन प्राप्ति होगी। विदेश संबंधी यात्रा अथवा विदेश व्यापार लाभप्रद रहेगा। वर्ष में आर्थिक लाभ के साथ-साथ जिम्मेवारियाँ भी बढ़ेगी। वर्ष का उत्तरार्द्ध सबसे सफल जायेगा।
विशेष: यह वर्ष आपके लिए असाधारण वर्ष रहेगा।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ विष्णवेनमः ’’

6 कन्या (Virgo):  टो, पा, पू, , , , पे, पी।
वर्ष 2013 में वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक मामलो में चुनौतिया रहेंगी। व्यापारिक यात्राऐं सुखद सकारात्मक परिणाम देगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति मिलेगी। बच्चों के संबंध में अंहकार में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। करीबी लोगों से वाद-विवाद की स्थितियाँ आएगी। वार्ता में संयमित भाषा का प्रयोग करें। कुछ लोगो से विवाद की स्थितियाँ आ सकती हैं। वर्ष जहाँ घटना प्रधान रहेगा। वही बारम्बार लाभ के अवसर भी आयेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वर्ष में कई-कई बार गृह क्लेश का सामना करना पड़ेगा। भूमि-भवन से माता-पिता को लाभ की स्थितियाँ आयेंगी। आर्थिक स्थितियों में अत्यन्त उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे। निवेश में सामान्य लाभ होगा। वर्ष के अन्तिम भाग में उन्नति अपेक्षाकृत अच्छी होगी। वर्ष में कई बार भाग्योदय कारी स्थितियाँ आयेंगी। धार्मिक कार्यो के प्रति रुझान बढ़ेगा।
विशेष: संतान के कारण चिन्ता एवम् अहंकार से बचना चाहिए।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ नमः शिवाय ’’

7 तुला (Libra):  रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
वर्ष 2013 में साझोदारी एवम् परिवार संबंधी मामलो में रूखापन आ सकता है। बिना वजह प्रियजनों से वाद विवाद हो सकता है। बेवजह यात्राओं में समय व धन की बर्बादी होगी। आर्थिक मामलों में पेशेवर दृष्टिकोण अपनाना हितकर होगा। नौकरी या सेवा के मामले में मन में भ्रम बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उपलब्धियों के बीच, कई बार जीवन संघर्ष चरम पर होगा। कार्य स्थान में बदलाव भी होगा। मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। धन प्राप्ति हेतु कठोर परिश्रम करना पड़ेगा। सोने, चाँदी, बैंक आदि में निवेश शुभप्रद रहेगा। वर्ष पर्यत्न साढेसाती के प्रभाव के कारण अत्यंत उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। बार बार कैरियर की चिंता से परेशान रहेंगे। धार्मिक क्रियाकलाप पूजा, अनुष्ठान क्रियान्वित होंगे। अत्यधिक आलस्य की स्थितियाँ आयेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष कष्टप्रद रहेगा। अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, वर्षान्त में खर्चो में अनावश्यक वृद्धि होगी।
विशेष: कुल मिलाकर व्यावसायिक एवं वित्तीय सुखानुभूति होगी।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ नमः शिवाय ’’

8 वृश्चिक (Scorpio): तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
वर्ष 2013 में अधिकाशं समय व्यावसायिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। परियोजनाओं में मित्रवर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। आकर्षण एवं रोमांस से भावनात्मक जुड़ाव होगा। ससुराल पक्ष से वांछित सहयोग मिलेगा। कार्य स्थान पर वरिष्ठ लोगो से तीखी नोक झोक हो सकती है। आय अनुरुप व्ययाधिक्य रहेगा। उच्च आय एवम् बेहतर स्वास्थ्य से प्रसन्नता होगी। विकास के लिए नये क्षेत्रों से जुड़ेगे। पारिवारिक अचल सम्पत्ति का लाभ होगा। कार्य व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष अत्यंत संघर्षपूर्ण रहेगा। उदासी की भावना मन में रहेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। बारम्बार मानसिक अशांति के कारण परेशान रहेंगे। मानसिक स्थिति द्वन्दात्मक रहेगी। जहाँ वर्षारम्भ में ही अत्यंत खर्चे की स्थितियाँ आयेंगी, वही मध्य में कुछ राहत मिलेगी। आर्थिक संसाधनो के लिए अत्यंत संघर्ष करना पड़ेगा। छोटी दूरी की यात्राओं का आधिक्य होगा। मार्च माह में कुछ राहत मिलेगी। कई संघर्षो के बावजूद कार्य दक्षता उच्च कोटि की होगी। उत्तरार्द्ध में ऋण प्रबन्धन का प्रयास करेंगे। वर्षान्त में सम्मान का स्तर बढ़ जायेगा।
विशेष: कुल मिलाकर वर्ष संघर्षपूर्ण रहेगा।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ गं गणपतये नमः ’’

9 धनु  (Sagittarius):  ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
वर्ष 2013 सामाजिक रुप से अत्यंत सुखद रहेगा। मित्रो व परिजनो का वांछित सहयोग मिलेगा। कार्य स्थान में तनाव की स्थितियाँ आयेंगी किन्तु आप स्थितियाँ व्यवस्थित कर लेंगे। आय के नये स्त्रोत खुलेंगे। यदि आप नई नौकरी देख रहे हैं तो, थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। जून उपरांत अविवाहितों हेतु विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। यदा कदा पारिवारिक वातावरण दूषित सा रहेगा। उत्तरोतर विकास एवं वृद्धि होगी। निवेश के क्षेत्र में आप अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। वर्ष मिश्रित फलदायक रहेगा। जहाँ शुरु में आप समस्याओं को हल करने में लगे होंगे वही धीरे-धीरे उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। जून उपरांत परिस्थितियाँ अनुकूल होगी। निवेश में लाभ ही लाभ होगा। छुट-पुट को छोड़ सामान्यतः पारिवारिक शांति बनी रहेगी। दूरस्थ यात्राऐं होंगी। प्रतियोगिता परिक्षा में सफलता से यह वर्ष उत्तम रहेगा। इस वर्ष आप चल-अचल सम्पति के स्वामी भी बनेंगे। जीवन साथी के नाम से या मिलकर किया गया पंूजी निवेश लाभप्रद होगा।
विशेष: असाधारण प्रगति एवं लाभ मार्ग प्रशस्त होगा।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ’’

10 मकर  (Capricorn): भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
यह वर्ष 2013 आपके कार्य स्थान में विचित्र भूमिका लेकर आयेगा। आपका आत्म विश्वास, व्यक्तित्व एवम् क्षमता नियंत्रण एवं उच्च स्तर पर होगी। आपको कैरियर का उत्कृष्ट अवसर प्राप्त होगा। वाणी का अनियंत्रण कष्टकारक सिद्ध होगा। आर्थिक रुप से यह वर्ष आपके लिए औसत रहेगा। वाहन, घर आदि का लाभ होगा। आजीविका क्षेत्र में कोई बड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। आप अधिक से अधिक लाभ अर्जित करेंगे। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। सामान्यतः स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उत्तरार्द्ध में प्रतियोगिता परीक्षा में वांछित लाभ होगा। आपकी आजीविका में असाधारण परिवर्तन आ सकते है।, सामान्यतः आपने जिसकी कल्पना भी नही की होगी। आर्थिक दबाव की स्थितियाँ आयेंगी। एक तरफ आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी किंतु कुछ स्थानों पर मनमुटाव भी बढ़ेगा। समाज में मान सम्मान मिलेगा। आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी। वर्षांत तक कार्य का विस्तार होगा।
विशेष: कुल मिलाकर इस वर्ष में वांछित विकास एवं प्रगति होगी।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ श्री कृष्णाय नमः ’’ एवम् ‘‘ ऊँ श्रीं नमः ’’

11 कुंभ (Aquarius): गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस वर्ष 2013 में आप अपने आप को सशक्त एवं मजबूत पायेंगे। धर्मार्थ कार्यो में अत्यधिक व्यय करेंगे। वर्षातं तक मन में संदेह की स्थितियाँ रहेगी। सफलता के लिए विभिन्न अभिनय एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको कुछ आकस्मिक अवसर प्राप्त होंगे किंतु अपरिपक्वता के कारण असफलता मिलेंगी। परिवार में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में अकस्मात बड़ा लाभ होगा। मानसिक अशांति के कारण परेशान रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु अत्यधिक श्रम उपरांत भी लाभ में संदेह है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से आर्थिक परेशानियाँ झेलनी पड़ेगी। अविवाहितों हेतु नये वैवाहिक संबंध आयेंगे। पारिवारिक वातावरण उत्साहवर्धक रहेगा। तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। दूरस्थ व्यावसायिक यात्राऐं भी होंगी। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। यदि संतान प्राप्ति की कामना है तो वह पूर्ण होगी। शत्रु पक्ष से पीड़ा होगी। आप कुछ नया करने की सोचेंगे जिसमें सफल भी होंगे।
विशेष: वर्ष 2013 में बेहतर वित्तीय लाभ एवं उच्च अवसर देकर ही जायेगा।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ’’

12 मीन (Pisces):  दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
वर्ष 2013 में आपकी सार्वजनिक छवि एवं सामान्य कद में वृद्धि होगी। आर्थिक रुप से आपको संसाधनो की जरुरत है। पारिवारिक आवश्यकताओं के कारण दबाव में रहेंगे। किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए क्योंकि यह निरर्थक सिद्ध होगा। पद, प्रतिष्ठा प्रभावित होगी। मई 2013 के बाद ही स्थितियों में वांछित सुधार आयेगा। नया व्यापार एवं साझेदारी आपके लिए लाभप्रद रहेगा। वाणी की कठोरता के कारण कुछ मित्रों से संबंध विच्छेद की स्थितियाँ आयेंगी। नौकरी पेशा लोगो को अकारण अपमान, आरोप आदि का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक वाद विवाद से बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टि से कष्टदायक स्थितियाँ आ सकती हैं। पूंजी निवेश में हानि हो सकती है। धर्म कर्म के प्रति रूचि बढ़ेगी। नौकरी में दूरस्थ स्थानांतरण की संभावना। यह वर्ष कठिनाइयाँ दे सकता है, अतः सावधानी से कार्य लेना चाहिए। जहाँ पूर्वाद्ध कठिन जायेगा तो उत्तरार्द्ध में वांछित सफलता भी मिलेगी। इस वर्ष आप कुछ नया करने की भी सोचेंगे। आर्थिक लाभ के स्तर को लेकर तरह-तरह की चिंताऐ होगी किंतु समाधान भी निकलेगा। वर्षातं अपेक्षाकृत अच्छा जायेगा।
विशेष: कुल मिलाकर यह वर्ष तनाव व कुछ व्यक्तिगत परेशानियों में गुजरेगा।
प्रभावशाली मंत्र: ‘‘ ऊँ गं गणपतये नमः ’’

क्या आप भी जानना चाहते हैं वर्ष 2013 का अपना व्यक्तिगत भविष्यफल ? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

Consult Celebrity Astrologer Pt. Umesh Chandra Pant for your personal Horoscope 2013 predictions. Get your highly accurate annual predictions with perfect remedial measures  including many aspects of your life.