Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Jyotish Guru Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Jyotish Guru. Show all posts
Showing posts with label Jyotish Guru. Show all posts

Monday, 4 November 2013

मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार



मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार


पं. उमेश  चन्द्र  पंत,   पवित्र ज्योतिष केंद्रवेबसाइट: www.pavitrajyotish.com
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com,  फोन: +91-9582192381, +91-11-26496501

नवम्बर मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
1 नवम्बर : प्रदोष व्रत, मास शिवरात्री व्रत, धन तेरस, धनवन्तरी जयंती 2 नवम्बर : नरक चतुर्दशी,  हनुमान जयंती (छोटी दीपावली),  3 नवम्बर : दीपावली, अमावस्या,  4 नवम्बर : अन्नकूट, गोवर्धन पूजा,  5 नवम्बर : यम द्वितिया, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा,  6 नवम्बर : गणेश चतुर्थी,  8 नवम्बर : सूर्य षष्ठी, छठ पूजा,   11 नवम्बर :  अक्षय नवमी,  13 नवम्बर : हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह चातुर्मास नियमादि पूर्ण,  16 नवम्बर : सौर मार्गशीर्ष प्रारम्भ, बाल दिवस  17 नवम्बर : पूर्णिमा, देव दीपावली, श्री सत्यनारायण व्रत,   20 नवम्बर : सौभाग्य सुन्दरी तीज,  21 नवम्बर : गणेश चतुर्थी,  25 नवंबर : काल भैरव अष्टमी, श्री भैरव पूजन 29 नवम्बर : एकादशी व्रत,  30 नवम्बर : शनि प्रदोष व्रत।

मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013:

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस मास संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। किसी पुरानी संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। घटनाक्रम में परिवर्तन होगा एवं उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। साझेदारी कार्यों में हानि की सम्भावना रहेगी। अवसर प्राप्ति होते रहेगी। प्रथमार्ध में जहाँ मानसिक उलझन रहेगी, वही उत्तरार्द्ध में शांति होगी। किसी बड़े स्तर से आपको मदद मिलेगी। संधि वात, शीत प्रकृति के रोग एवम वायु विकार परेशान करेंगे। नवम्बर माह की 7, 8 19, 26 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ (Taurus) , , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह आप नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, किंतु कठिन परिश्रम के उपरांत भी लाभ की मात्रा कम ही होगी। अनावश्यक व्यय होगा। मित्र वर्ग से सहायता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। मास पर्यत्न विशेष कार्ययोजना पर अत्यधिक श्रम करेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदन दर्द अथवा शीत प्रकृति के रोगों से सावधान रहें। नवम्बर मास की 4, 5, 14 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: आप सावधान रहना चाहिए। आप शिव की अराधना करें एवम  ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini) , की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह नवीन व्यापारिक कार्यो से लाभ होगा। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। राजकीय कार्यो में बाधाऐ आयेंगी। फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। यदि अविवाहित है तो विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। नवीन भवन का योग। यात्राओं का अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। मित्रवर्ग में कुछ वातावरण दूषित होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 6, 8, 16 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह भाग्योदयकारी घटनायें घटित होंगी। व्यावसायिक मामलों में कार्य को गति मिलेगी। पराक्रम में कमी रहेगी। शत्रु पक्ष से परेशानियाँ होंगी। मासांत में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। व्यय की अधिकता के बावजूद धन की कमी नही रहेगी। छोटी यात्राओं का आधिक्य होगा। भूमि-भवन संबंधी योजनायें बनेंगी। अत्यधिक श्रम उपरांत भी वांछित सफलता में अपेक्षानुसार कमी ही महसूस होगी। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा किंतु अन्य लोगो के कारण अस्तपताल के चक्कर काटने होंगे। नवम्बर मास की 3, 4, 11, 17 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम:  का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी। एक प्रकार से यह माह विशेष घटनाक्रम देने वाला हैं। अनावश्यक वाद-विवाद पद प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। जल्दबाजी से किये गये कार्यो में प्रतिकूल स्तिथियाँ दिखेंगी। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग नही मिल पायेगा। मासांत में किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विधार्थियो को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर हम इसे इच्छापूर्ति का माह भी कह सकते हैं। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 18, 27, 29 एवं 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह व्यावसायिक मामलो में मन माफिक लाभ नही मिल पायेगा। धन की कमी बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य  के कारण चिंतित रहेंगे। मास में कर्इ बार विवादास्पद स्तिथियाँ आयेंगी। स्थान परिवर्तन भी संभव। भूमि-भवन संबंधी विवाद होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कोर्इ बड़ा निर्णय भी लेंगे। जनसंपर्क बढ़ेगा। सामाजिक दृष्टि से मान सम्मान की प्रापित होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय कमजोर है। त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी एवं पाचन तंत्र संबंधी विकार कष्टकारक होंगे। नवम्बर माह की 7, 15, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह विधार्थियो हेतु लाभप्रद रहेगा। इस माह स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मन में अशांति रहेगी। कानूनी विवादों में पड़ेंगे। भाग दौड़ की अधिकता होगी। व्यवसाय क्षेत्र में आप अच्छे निर्णय लेंगे जो कि भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे। साझा व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह आपकी लोकप्रियता का भी समय है। मासांत में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। वरिष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 3, 10, 12, 22 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम: का नित्य जप करें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
यह माह अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। घटना प्रधान सूचनाओ का आवागमन होगा। कार्य क्षेत्र में रुकावट आयेंगी। व्यर्थ की परेशानियों झंझटो से रुबरू होना पड़ेगा। अध्ययन-अध्यापन में बाधायें। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। मासांत में अपेक्षा से अधिक सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। छोटी यात्राओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। कमर दर्द, शीत प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। नवम्बर माह की 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम: का नित्य जप करें।

धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह व्यावसायिक कार्य में वृद्धि एंव लाभ होगा। मित्रो का वांछित सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लाभदायक योजनाओं का क्रियान्वन होगा। राजकीय कार्यो  में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलो में विजय मिलेगी। व्यावसायिक उन्नति हेतु आप विशेष कार्य योजना पर कार्य करेंगे जो कि सफल भी होंगी। ऋण लेने की नौबत आयेगी। पारिवारिक कलह के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। साझेदारी में कार्य नही करें। कुल मिलाकर मास पर्यत्न अच्छी आमद होगी। रक्तचाप, शिर:शूल एवम शीत प्रकृति के रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 3, 5, 14, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का नित्य जप करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
यह माह घरेलू समस्याये एवम स्वजनो से विवाद लेकर आयेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पारिवारिक संपत्ति पर विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। यह माह विशेष गतिविधियों का सिद्ध होगा। ऋण प्रबंधन की आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु पक्ष से हानि होगीं। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संभव। व्यावसायिक दृष्टि से कठिनाइयाँ झेलनी पड़गी। साझेदारी कार्यो में हानि होगी। उत्तरार्द्ध में मासांत पर्यत्न आपकी ख्याति बढ़ती जायेगी। मांगलिक कार्य में समिमलित होंगे। रक्त, कफ विकार से शरीर प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 10, 12, 20 एवं 24 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह वांछित सफलता हेतु अपेक्षाकृत अधिक श्रम करना होगा। मित्रवर्ग से किसी कार्य में धोखा होगा। यदि अविवाहित है तो विवाह के योग बनेंगे। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ उथल-पुथल में निकलेगा वहीं उत्तरार्द्ध में समाधान भी मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। साझेदारी कार्यो से लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते है तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। रक्तचाप से संबंधित परेशानी है तो बढ़ सकती हैं। नवम्बर माह की 4, 6, 16 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
यह माह  स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टप्रद रहेगा। समाज में मान सम्मान एवम पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नवीन मित्रों का आगमन होगा। धन की आवक बढ़ेगी। उदर पीड़ा से सावधान रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्इ नया कार्य प्रारम्भ करने की सोचेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा का योग। न्यायालयी कार्य में विजय मिलेगी। साझेदारी कार्यो से सावधान रहें। लेन-देन के कारण कोर्इ विवाद हो सकता है। खान पान की अनियमियता के कारण पाचन संस्थान, उदर विकार संबंधी समस्यायें आयेंगी। नवम्बर माह की 1, 3, 13, 21 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत' सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

प0  उमेश चन्द्र पन्त
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Phone: +91-11-26496501
       +91-11-9582192381



Saturday, 27 April 2013

मासिक राशिफल माह मर्इ 2013 एवम् मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहा





मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

कोकिला षष्ठी : 1 मर्इ,   शीतलाष्टमी, कालाष्टमी : 3 मर्इ,   एकादशी व्रत स्मति : 5 मर्इ,   एकादशी व्रत वैष्णव : 6 मर्इ,   प्रदोष व्रत : 7 मर्इ,    मास शिवरात्री : 8 मर्इ,   अमावस्या : 9 मर्इ,   परशुराम जयंती : 12 मर्इ,   अक्षय तृतीया / आखा तीज : 13 मर्इ,   गणेश चतुर्थी व्रत : 14 मर्इआध शंकराचार्य जयंतीसुरदास जयंती : 15 मर्इरामानुजाचार्य जयंती : 16 मर्इ,   दुर्गाष्टमी, अन्नापूर्णा अष्टमी, बगलामुखी जयंती : 18 मर्इ,   नवमी, जानकी जयंती : 19 मर्इ,   मोहिनी एकादशी व्रत : 21 मर्इ,   प्रदौष व्रत : 22 मर्इ,   श्री नृसिंह जयंती : 23 मर्इ,   पूर्णिमा व्रत : 24 मर्इ, वैशाखी पूर्णिमा पर्व, बुद्ध जयंती : 25 मर्इ,   संकष्ट हर गणेश चतुर्थी व्रत : 28 मर्इ ।

मासिक राशिफल:

1 मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस माह व्यापारिक कार्यो में वृद्धि, वांछित उन्नति होगी। काफी सारी मानसिक चिंताओं का भी निवारण होगा। विरोधी चाहकर भी किसी भी प्रकार का कार्याविरोध उत्पन्न नही कर पायेंगे। आप स्वर्ण, चाँदी आदि में भी निवेश करेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सम्मानित भी किये जायेंगे। नजदीकी मित्रो से सहायता मिलेगी। पिछले रुके हुए कार्य बनेंगे। कर्इ माध्यमो से धन प्रापित होगी। उत्तराद्र्व में किसी काम को लेकर गम्भीर दुविधा में भी पड़ जायेंगे। परिश्रमानुसार परिणाम नहीं आयेंगे। अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यावसायिक निर्णय सोच-समझकर लें। आपको कर्इ बडे मौके भी मिलेगे, जिन्हे आप अपनी उन्नति में प्रयोग कर सकते है। अनुभवी लोगो से व्यावसायिक सलाह की आवश्यतकता पड़ेंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिष्गत भी परेशानियाँ आयेंगी किंतु मामूली होंगी। साझेदारी कार्यों में लाभ होगा। निकट जनो से मिलना होगा। नये संबंध बनेंगे। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिनितत रहेंगे। मासांत में खुशखबरी मिलेगी। मर्इ माह की 3, 13, 21, 23 एवम 31 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2 वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो।
इस माह उच्च पद प्रापित का कार्योन्नति का प्रबल योग दिख रहा है। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा। मित्रों से वांछित सहयोग मिलेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में है तो लाभ होगा। मास में लाभ के कर्इ बार अवसर आयेंगे। प्रथमाद्र्व में जहाँ व्ययाधिक्य होगा वहीं उत्तराद्र्व में सिथति नियंत्रण में होगी। शत्रु पक्ष से हानि हो सकती है। आर्थिक हानि की भी सम्भावना प्रतीत होती है। कर्इ प्रकार से प्रयास करने पर ही मनोनुकूल परिणाम आयेंगे। कुल मिलाकर यह माह अत्यंत खर्चीला सिद्ध होगा। कोर्इ बड़ा व्यावसायिक समझौता हो सकता है या मसौदा तैयार करने में काफी समय देंगे। किया गया परिश्रम सार्थक सिद्ध होगा। मासांत में सभी प्रकार से सुखानुभूति होगी। कारेबार में तेजी आयेगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। निजी जीवन में सुख वृद्धि होगी। जीवन साथी से मधुर संबंध रहेगे। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। कुल मिलाकर यह माह श्रेष्ठ व्यावसायिक निर्णय देगा। परिवार के किसी सदस्य में स्वास्थ्य के कारण चिनितत रहेंगे। मर्इ माह की 1, 9, 11, 19 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

3 मिथुन (Gemini) क, की, कू, , , , के, को, हा।
इस माह व्यापारिक एवं पारिवारिक अवरोधों में कमी आयेगी। पिछले बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आर्थिक संतुलन बनेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वाभिमान के कारण कार्यावरोध हटाने में कठिनार्इ आयेगी। धन प्रबंधन का भगीरथ प्रयास करेंगे। किन्ही कारणवश भविष्य को लेकर चिनितत होंगे। शत्रु पक्ष प्रभावी होने से कठिनाइयाँ भी आयेंगी। कर्इ बार परिवार में कलह की सिथतियाँ भी आयेंगी। द्रणता से ही समस्याओं का समाधान मिलेगा। साझेदारी कार्यो में हानि की संभावना रहेगी। धन की कमी बार-बार परेशानी का कारण बनेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। नजदीकी दोस्त भी विश्वासधात कर जायेंगे। सार्वजनिक रुप से आपकी स्वीकारोक्ति  बिढ़ेगी। निर्णय संबंधी मामलों में सावधानी रखनी चाहिए। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विकट सिथति के बावजूद आप आत्मविश्वास से लवा लव होंगे। लापरवाही के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। हो न हो दवाइयों पर खर्च होगा। यदि जीवन साथी के नाम से व्यवसाय करें तो लाभप्रद होगा। मर्इ माह की 4, 11, 22 एवम 31 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
4 कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
इस माह स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ आ सकती हैं। शत्रुओं की वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान में कुछ कमी आयेगी। व्यापारिक सिथतियों में भी विपरीत परिसिथतियाँ दिख रही हैं। आपके सहयोग हेतु मित्रवर्ग आगे आयेगा। धार्मिक यात्रा की सम्भावना। इस माह घटनाक्रम विपरीत जायेगा। कार्य विस्तार की योजनायें भी बनेगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। उत्तराद्र्व में व्यावसायिक आय में वृद्धि होगी। लिये गये निर्णय प्रभावकारी सिद्ध होंगे। मासांत आते-आते आय में तेज गति से बड़ी वृद्धि होगी। कुल मिलाकर इस माह पूर्वाद्र्व की अपेक्षा उत्तराद्र्व अच्छा एवम मासांत शानदार रहेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत करने का मौका मिलेगा। इस माह व्यय भी अधिक रहेगा। लाभदायक यात्रायें होंगी। व्यावसायिक षिट से कुछ नया करने की आवश्यकता होगी। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। उदर विकार सम्भव। परिवार में किसी व्यä कि स्वास्थ्य प्रभावित होगा। विराधियों से सावधान रहें। मर्इ माह की 2, 5, 11, 20 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:ß का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

5 सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह वाद-विवाद की सिथतियाँ उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक कार्यो में उन्नति होगी। मित्र वर्ग आपके सहयोग हेतु आगे आयेगा। यदि आप विधार्थी हैं तो शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वृद्वजनों का आर्शीवाद  प्राप्त होगा। प्रथमाद्र्व में आय की अपेक्षा व्ययाधिक्य होगा। यदि नवीन व्यä किे सम्पर्क में आयें तो सावधान रहना चाहिए। परिवार में कर्इ बार वाद-विवाद की सिथति उत्पन्न होगी। विगत माह की परेशानियों में कमी आयेंगी। कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुअवसर आयेगे, जो आगे चलकर प्रगति में सहायक होगा। उत्तराद्र्व में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बनेगा। मासांत में कार्य व्यवसाय में कुछ बाधायें भी आयेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिनितत रहेंगे। छोटी यात्राओं का अनुभव अनुकूल रहेगा। वृहद आर्थिक लाभ हेतु आपको अभी कुछ और प्रयास जारी रखने होंगे। यह आपकी लाकप्रियता का भी समय है। अपच, गैस, ऐसीडीटी जैसे रोग परेशान करेंगे। व्यावसायिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। नये व्यावसायिक रिश्ते निशिचत ही लाभप्रद सिद्ध होंगे। व्यावसायिक षिट से कुछ नया करने की आवश्यकता पड़ेगी। मर्इ माह की 5, 15, 24 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।  आप नित्य हनुमान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ हं हनुमते नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

6 कन्या (Virgo) टो, पा, पू, , , , पे, पी।
इस माह मान सम्मान के साथ-साथ खुशियाँ भी लेकर आयेगा। हांलाकि आप जाती हुर्इ साढेसाती, तीसरी ढैया में हैं। किंतु निशिचत ही शनिदेव की आप पर पा होगी। राजकीय कार्यो में लाभ मिलेगा। आकसिमक ऋण लेने की सिथतियाँ आयेंगी। कार्य गति में लाभ के साथ-साथ कार्य विस्तार भी होगा। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित होगा। यह आपकी लोकप्रियता का भी समय है। यात्रा, देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा संबंधी सिथतियाँ भी दिख रही हैं। मासांत में आय के नये साधन पुन: स्थापित होंगे। किसी नजदीकी व्यä सिे धोखा हो सकता है। भाग्योदय का सही समय है। नयी व्यावसायिक संधि भी होगी। नया वाहन खरीदने का योग। भूमि भवन से लाभ होगा। जिस काम में आप हाथ डालेंगे, वह कार्य हल होगा। अत्यधिक कामकाज के कारण स्वास्थ्य नरम सा महसूस होगा। पाचन संबंधी विकार होना सम्भव। संतान के स्वास्थ्य संबंधी चिंता होगी। जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। मर्इ माह की 11, 19, 22 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

7 तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह आर्थिक लाभ अच्छा रहेगा। व्यापार की सिथति भी कुल मिलाकर अच्छी होगी। लेकिन फिर भी की गयी मेहनत के अनुसार वांछित परिणाम नही आयेंगे। यह कहना अतिशियोä निही कि आपके धैर्य की परीक्षा होगी। राजकीय कार्यों में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेंगी। विदेश यात्रा के प्रबल योग। यात्रा में सावधानी रखनी चाहिए। समाज में आप सम्मानित भी किये जायेंगे। भार्इ-बहनो से मेल मिलाप बढ़ेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान संबंधी शुभ समाचार आयेगा। पारिवारिक कलह के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। कर्इ मामलो में आप पर आक्षेप भी आयेंगे। शत्रु पक्ष के सक्रिय रहने से आर्थिक हानियाँ भी सम्भव। किन्ही कारणवश जीवन साथी से विवाद की सिथतियाँ आयेंगी। उत्तराद्र्व में पदोन्नति के वांछित अवसर आयेंगे। मासांत तक आपके संसाधनो में वृद्धि होगी। अचानक लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। कुल मिलाकर यह माह सर्वश्रेष्ठ कहा जा सकता हैं। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घरेलू कलह से बचना चाहिए। मर्इ माह की 5, 7, 15, 17 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:  का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

8 वृशिचक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
यह माह रोजगार के नये अवसर लेकर आयेगा। आर्थिक लाभ का भी योग निर्मित हो रहा है। विदेश यात्रा योग। भूमि भवन का लाभ होगा। पारिवारिक अशांति के कारण कार्य व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। निकटतम लोगो से भी विवाद की सिथतियाँ आयेंगी। व्यावसायिक कार्यों में मित्र वर्ग की मदद मिलेगी। यह महीना कार्य व्यवसाय की षिट से असाधारण जायेगा। परिश्रम की मात्रा जरुर अधिक होगी। कार्य क्षेत्र में बड़ा विस्तार दिखता है। आपको उच्च कोटि के सलाह की भी आवश्यकता होगी। साढेसाती के प्रभाव के कारण वांछित सफलता उपरान्त भी उदासीनता का भाव रहेगा। व्यवसाय में साझेदारी प्रतिकूल सिद्ध होगी। मासांत कुछ परेशानियों में भी डाल सकता है। धन निवेश लाभप्रद होगा। भूमि भवन संबंधी योजनायें बनेंगी। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा किन्तु भागदौड़ के कारण शारीरिक एवम मानसिक थकान भी होगी। मासांत में पारिवारिक वातावरण सामान्यत: ठीक हो जायेगा। मर्इ माह की 3, 4, 13, 20 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

9 धनु (Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह खर्चो की अधिकता रहेगी। मनवांछित सफलताओं का प्रतिशत बढ़ेगा। वाद-विवाद से बचना चाहिए। राजकीय कार्यों में लाभ एवम सफलता मिलेगी। जीवन साथी के नाम से किया गया कार्य व्यवसाय लाभकारी होगा। सामाजिक रुतबा बढ़ेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन निशिचत है। यदि आप कारोबारी हैं तो वृद्धि होगा। धार्मिक यात्रा पर भी व्यय होगा। यह माह आपके लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। कार्य विस्तार की भी योजनायें आपके विभाग में चल रही होंगी। नजदीकी लोगो से आपको वांछित सहयोग मिलेगा। कठोर परिश्रम कर येन-केन प्रकार आप धनार्जन पर ध्यान केनिæत करेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। विरोधी चाहकर भी आपको हानि नहीं पहुँचा पायेंगे। उत्तराद्र्व आते आते आपके धन लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी एवम मासांत में यह वृद्धि जारी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कमर दर्द, बदन दर्द एवम आंखों से संबंधित सामान्य दिक्कत आ सकती है। मर्इ माह की 9, 11, 19, 21 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10 मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
इस माह कार्य क्षेत्र में प्रगति एवम पदोन्नति होगी। राजकीय कार्य में लाभ होगा। परिवार में सामान्यत: सुख शांति रहेगी। विरोधी पक्ष बाधा उत्पन्न करने की हर सम्भव कोशिश करेंगे किन्तु मित्रों का सहयोग यह प्रयास असफल कर देगा। पग पग पर दोस्तो का सहयोग क्रय जारी रहेगा। यदि आप नया उधोग स्थापित करना चाह रहे हैं तो वांछित सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा का योग भी निर्मित हो रहा है। भूमि भवन संबंधी कार्यों से लाभदायक प्रतिकूल मिलेंगे। यह माह कठिनाइयों से बाहर निकलने का भी साबित होगा। पुराने सम्पर्क के एवज नये सम्पर्क जुड़ेगे। अधीनस्थ व्यä द्विरा आपको मनोनुकूल समर्थन दिया जायेगा। विस्तृत कार्य योजना पर काम करेंगे जो कि फलीभूत भी होगी। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिनितत रहेंगे। कानूनी मामलो में विजयश्री होगी। साझेदारी कार्य सोच समझकर करें। परिसिथतियाँ अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य संबंधी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पाचन तंत्र, कब्ज एवम ऐसीडीटी से दिक्कते होंगी। आपकी संवेदनशीलता के कारण पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। मर्इ माह की 4, 6, 14, 16 एवम 23 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
11 कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
इस माह कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। अनावश्यक भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में बड़ा सुधार आयेगा। यात्रा, देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा भी होगी।  राजकाय कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा। यह भी कह सकते है कि यह माह आपके लिए विशेष अवसर लेकर आयेगा। कार्यक्षेत्र में वांछित उन्नति होगी। व्यवसाय क्षमताओ का विस्तार होगा। धन जुटाने के लिए ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पडे़गी। यदि आप नौकरी पेशा है तो उच्चाधिकारियों के पा पात्र बनेगे। वांछित सहयोग मिलेगा। इस माह आपकी लोकप्रियता का ग्राफ भी काफी ऊँचा होगा। प्रथमार्ध  की अपेक्षा उत्तरार्द्ध ज्यादा सफल कह सकते है। नवीन व्यावसायिक साझेदारी होगी। पारिवारिक माहौल सामंजस्य पूर्ण रहेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिनितत रहेंगे। कर्इ लोग आपसे जुड़ेगे। कुल मिलाकर आर्थिक व सामाजिक षिट से यह मास उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। ग्रीष्म प्रकृति के रोग, अपच आदि से बचें। मर्इ माह की 1, 9, 18, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12 मीन (Pisces) दी, दू, , , ¥, दे, दो, चा, ची।
इस माह स्वास्थ्य संबंधी प्रतिकूलता में कष्ट में रहेंगे। शत्रु पक्ष पीड़ा पहुँचाने का भरसर प्रयास करेगा। प्रत्येक कार्य में पारिवारिक सहयोग मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार प्रापित के सुअवसर कर्इ बार आयेंगे। आजीविका क्षेत्र में कठोर श्रम की आवश्यकता पड़ेगी। आर्थिक स्तिथि सुद्रण होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोर्ट कचहरी के कार्यों में सफलता मिलेगा। कोर्इ बड़ा न्यायालयीय निर्णय आपके पक्ष में जायेगा। कहीं न कहीं भाग्य वृद्धि होगी। किसी बड़ी योजना पर काम करेंगे जो कि सफल भी रहेगी। प्रथमाद्र्व में ही व्यावसायिक मामले गति पकड़ने लगेगे। उत्तराद्र्व में सिथति मध्यम किन्तु मासांत में पुन: सिथतियाँ पक्ष में होगी। नये व्यावसायिक प्रस्ताव भी आपके सामने आयेंगे। छोटी यात्राएँ शुभप्रद होंगी। कुल मिलाकर यह माह आर्थिक बाधायें हटाने में लाभप्रद रहेगा किन्तु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। माह में लिए गये साहसिक निर्णय दूरगामी होंगे। खान पान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। जीवन साथी के संबंध मधुर रहेंगे। मर्इ माह की 6, 16, 17, एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: 
www.pavitrajyotish.com   Consult Now!
Phone: +91-11-26496501
              +91-11-9582192381
क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें। Consult Now!