Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Astrologer In Delhi Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Astrologer In Delhi. Show all posts
Showing posts with label Astrologer In Delhi. Show all posts

Monday, 4 November 2013

मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार



मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार


पं. उमेश  चन्द्र  पंत,   पवित्र ज्योतिष केंद्रवेबसाइट: www.pavitrajyotish.com
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com,  फोन: +91-9582192381, +91-11-26496501

नवम्बर मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
1 नवम्बर : प्रदोष व्रत, मास शिवरात्री व्रत, धन तेरस, धनवन्तरी जयंती 2 नवम्बर : नरक चतुर्दशी,  हनुमान जयंती (छोटी दीपावली),  3 नवम्बर : दीपावली, अमावस्या,  4 नवम्बर : अन्नकूट, गोवर्धन पूजा,  5 नवम्बर : यम द्वितिया, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा,  6 नवम्बर : गणेश चतुर्थी,  8 नवम्बर : सूर्य षष्ठी, छठ पूजा,   11 नवम्बर :  अक्षय नवमी,  13 नवम्बर : हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत, तुलसी विवाह चातुर्मास नियमादि पूर्ण,  16 नवम्बर : सौर मार्गशीर्ष प्रारम्भ, बाल दिवस  17 नवम्बर : पूर्णिमा, देव दीपावली, श्री सत्यनारायण व्रत,   20 नवम्बर : सौभाग्य सुन्दरी तीज,  21 नवम्बर : गणेश चतुर्थी,  25 नवंबर : काल भैरव अष्टमी, श्री भैरव पूजन 29 नवम्बर : एकादशी व्रत,  30 नवम्बर : शनि प्रदोष व्रत।

मासिक राशिफल माह नवम्बर 2013:

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस मास संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। किसी पुरानी संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। घटनाक्रम में परिवर्तन होगा एवं उत्तरार्द्ध में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। साझेदारी कार्यों में हानि की सम्भावना रहेगी। अवसर प्राप्ति होते रहेगी। प्रथमार्ध में जहाँ मानसिक उलझन रहेगी, वही उत्तरार्द्ध में शांति होगी। किसी बड़े स्तर से आपको मदद मिलेगी। संधि वात, शीत प्रकृति के रोग एवम वायु विकार परेशान करेंगे। नवम्बर माह की 7, 8 19, 26 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ (Taurus) , , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह आप नवीन ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, किंतु कठिन परिश्रम के उपरांत भी लाभ की मात्रा कम ही होगी। अनावश्यक व्यय होगा। मित्र वर्ग से सहायता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। मास पर्यत्न विशेष कार्ययोजना पर अत्यधिक श्रम करेंगे। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदन दर्द अथवा शीत प्रकृति के रोगों से सावधान रहें। नवम्बर मास की 4, 5, 14 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: आप सावधान रहना चाहिए। आप शिव की अराधना करें एवम  ''ऊँ नम: शिवाय का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini) , की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह नवीन व्यापारिक कार्यो से लाभ होगा। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। राजकीय कार्यो में बाधाऐ आयेंगी। फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। यदि अविवाहित है तो विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। नवीन भवन का योग। यात्राओं का अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। मित्रवर्ग में कुछ वातावरण दूषित होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 6, 8, 16 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह भाग्योदयकारी घटनायें घटित होंगी। व्यावसायिक मामलों में कार्य को गति मिलेगी। पराक्रम में कमी रहेगी। शत्रु पक्ष से परेशानियाँ होंगी। मासांत में लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। व्यय की अधिकता के बावजूद धन की कमी नही रहेगी। छोटी यात्राओं का आधिक्य होगा। भूमि-भवन संबंधी योजनायें बनेंगी। अत्यधिक श्रम उपरांत भी वांछित सफलता में अपेक्षानुसार कमी ही महसूस होगी। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा किंतु अन्य लोगो के कारण अस्तपताल के चक्कर काटने होंगे। नवम्बर मास की 3, 4, 11, 17 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम:  का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यो में सफलता मिलेगी। एक प्रकार से यह माह विशेष घटनाक्रम देने वाला हैं। अनावश्यक वाद-विवाद पद प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। जल्दबाजी से किये गये कार्यो में प्रतिकूल स्तिथियाँ दिखेंगी। मित्रवर्ग से अपेक्षित सहयोग नही मिल पायेगा। मासांत में किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विधार्थियो को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर हम इसे इच्छापूर्ति का माह भी कह सकते हैं। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवम्बर माह की 18, 27, 29 एवं 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य 1 माला जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह व्यावसायिक मामलो में मन माफिक लाभ नही मिल पायेगा। धन की कमी बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य  के कारण चिंतित रहेंगे। मास में कर्इ बार विवादास्पद स्तिथियाँ आयेंगी। स्थान परिवर्तन भी संभव। भूमि-भवन संबंधी विवाद होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आप कोर्इ बड़ा निर्णय भी लेंगे। जनसंपर्क बढ़ेगा। सामाजिक दृष्टि से मान सम्मान की प्रापित होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से समय कमजोर है। त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी एवं पाचन तंत्र संबंधी विकार कष्टकारक होंगे। नवम्बर माह की 7, 15, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह विधार्थियो हेतु लाभप्रद रहेगा। इस माह स्थायी सम्पत्ति में वृद्धि होगी। मन में अशांति रहेगी। कानूनी विवादों में पड़ेंगे। भाग दौड़ की अधिकता होगी। व्यवसाय क्षेत्र में आप अच्छे निर्णय लेंगे जो कि भविष्य में लाभप्रद सिद्ध होंगे। साझा व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह आपकी लोकप्रियता का भी समय है। मासांत में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। वरिष्ठ लोगो का सहयोग मिलेगा। खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 3, 10, 12, 22 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम: का नित्य जप करें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
यह माह अत्यधिक भाग दौड़ भरा रहेगा। घटना प्रधान सूचनाओ का आवागमन होगा। कार्य क्षेत्र में रुकावट आयेंगी। व्यर्थ की परेशानियों झंझटो से रुबरू होना पड़ेगा। अध्ययन-अध्यापन में बाधायें। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक वाद-विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। मासांत में अपेक्षा से अधिक सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। छोटी यात्राओं की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। कमर दर्द, शीत प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। नवम्बर माह की 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शनेश्चराय नम: का नित्य जप करें।

धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह व्यावसायिक कार्य में वृद्धि एंव लाभ होगा। मित्रो का वांछित सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लाभदायक योजनाओं का क्रियान्वन होगा। राजकीय कार्यो  में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। कोर्ट कचहरी के मामलो में विजय मिलेगी। व्यावसायिक उन्नति हेतु आप विशेष कार्य योजना पर कार्य करेंगे जो कि सफल भी होंगी। ऋण लेने की नौबत आयेगी। पारिवारिक कलह के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। साझेदारी में कार्य नही करें। कुल मिलाकर मास पर्यत्न अच्छी आमद होगी। रक्तचाप, शिर:शूल एवम शीत प्रकृति के रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 3, 5, 14, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का नित्य जप करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
यह माह घरेलू समस्याये एवम स्वजनो से विवाद लेकर आयेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। किसी पारिवारिक संपत्ति पर विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। यह माह विशेष गतिविधियों का सिद्ध होगा। ऋण प्रबंधन की आवश्यकता पड़ेगी। शत्रु पक्ष से हानि होगीं। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन संभव। व्यावसायिक दृष्टि से कठिनाइयाँ झेलनी पड़गी। साझेदारी कार्यो में हानि होगी। उत्तरार्द्ध में मासांत पर्यत्न आपकी ख्याति बढ़ती जायेगी। मांगलिक कार्य में समिमलित होंगे। रक्त, कफ विकार से शरीर प्रभावित होगा। नवम्बर माह की 10, 12, 20 एवं 24 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह वांछित सफलता हेतु अपेक्षाकृत अधिक श्रम करना होगा। मित्रवर्ग से किसी कार्य में धोखा होगा। यदि अविवाहित है तो विवाह के योग बनेंगे। वरिष्ठ जनों का सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में व्यर्थ वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ उथल-पुथल में निकलेगा वहीं उत्तरार्द्ध में समाधान भी मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। साझेदारी कार्यो से लाभ होगा। यदि आप नौकरी करते है तो वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। रक्तचाप से संबंधित परेशानी है तो बढ़ सकती हैं। नवम्बर माह की 4, 6, 16 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान जी की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
यह माह  स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टप्रद रहेगा। समाज में मान सम्मान एवम पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। नवीन मित्रों का आगमन होगा। धन की आवक बढ़ेगी। उदर पीड़ा से सावधान रहना चाहिए। कार्य क्षेत्र में परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्इ नया कार्य प्रारम्भ करने की सोचेंगे। राजनीतिक वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक कार्यो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेश यात्रा का योग। न्यायालयी कार्य में विजय मिलेगी। साझेदारी कार्यो से सावधान रहें। लेन-देन के कारण कोर्इ विवाद हो सकता है। खान पान की अनियमियता के कारण पाचन संस्थान, उदर विकार संबंधी समस्यायें आयेंगी। नवम्बर माह की 1, 3, 13, 21 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत' सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिव की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

प0  उमेश चन्द्र पन्त
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Phone: +91-11-26496501
       +91-11-9582192381



Friday, 4 October 2013

मासिक राशिफल माह अक्टूबर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार


मासिक राशिफल माह अक्टूबर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार
पं. उमेश  चन्द्र  पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र, वेब साइट : www.pavitrajyotish.com
 र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

अक्टूबर मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार :-
एकादशी व्रत: 1 अक्टूबर, प्रदोष व्रत: 2 अक्टूबरमास शिवरात्री व्रत: 3 अक्टूबर, श्राद्ध अमावस्या (पितृ विर्सजन): 4 अक्टूबर, स्नानादि अमावस्या, शारदीय नवरात्र प्रारम्भ, क्लश स्थापन: 5 अक्टूबर, गणेश चतुर्थी व्रत: 8 अक्टूबर, ललिता पंचमी व्रत: 9 अक्टूबर, सरस्वती आवाहन महानिशा पूजा: 11 अक्टूबर, दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, सरस्वती पूजनम: 12 अक्टूबर, महानवमी शस्त्रपूजनम, दशहरा: 13 अक्टूबर, पापांकुशा एकादशी व्रत: 15 अक्टूबर, प्रदौष व्रत: 16 अक्टूबर, सौर कार्तिक प्रारम्भ: 17 अक्टूबर, शरद पूर्णिमा, बाल्मीकि जयंती:18 अक्टूबर, गणेश चतुर्थी, करवा चौथ व्रत: 22 अक्टूबर, अहोर्इ अष्टमी: 26 अक्टूबर, राधाष्टमी: 27 अक्टूबर, रम्भा एकादशी व्रत: 30 अक्टूबर, गोवत्स द्वादशी: 31 अक्टूबर।

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह सामाजिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी। कार्यो में उलझन आयेंगी। वाहन एवं रोजगार प्राप्ति के अवसर आयेंगे। विदेश यात्रा का योग बनेगा। व्यावसायिक प्रगति होगी। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वांछित सहयोग मिलेगा। इच्छित पद प्राप्ति सम्भव। उत्तरार्द्ध में समस्याओं में वृद्धि होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में उच्चाटन का भाव रहेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। पाचन तंत्र या निद्रा विकार सम्भव। अक्टूबर मास की 5, 7, 23 एवम 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें।

वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक परेशानियों में वृद्धि होगी। स्त्री वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। मित्रवर्ग से भी अपेक्षित मदद प्राप्त होगी। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। भूमि संबंधी क्रय विक्रय में सावधानी रखें। व्यक्तिगत दृष्टि से यह माह श्रेष्ठ फलदायक सिद्ध होगा। कार्य प्रबन्धन सर्वश्रेष्ठ स्तर का रहेगा। आय सामान्यत: औसत रहेगी। नवीन व्यावसायिक संधि सम्भव। व्यावसायिक संबंधों का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित  रहेंगे। यात्राए कष्टप्रद रहेंगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। शीत प्रकृति के रोग होना सम्भव। अक्टूबर मास की 1, 3, 13, 20 एवम 21 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “'ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह अध्ययन-अध्यापन में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर सृजित होंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आमदनी में वृद्धि से धन संग्रह में वृद्धि होगी। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। इस माह कर्इ बार आपके कार्य क्षमता की परीक्षा होगी। उत्तरार्द्ध में तनाव की स्तिथिया भी आयेंगी। उदर विकार, शुगर आदि विकार सम्भव। कार्य सम्पन्नता की गति धीमी रहेगी। अक्टूबर माह की 4, 5, 13, 15 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम '”ऊँ नम: शिवाय” का जप करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह व्यापारिक कार्यो में वांछित लाभ होगा। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग व सान्निध्य में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से दबाव के बावजूद आप लक्ष्य से विचलित नहीं होगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। इस माह आप कार्य स्थान पर कुछ खास कर दिखायेंगे। लेखन संबंधी कार्यो में रूचि बढ़ेगी। नेत्र रोग, उदर रोग, जोड़ो के दर्द से कष्ट होगा। माता-पिता की तरफ से चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सम्बंध मधुर रहेंगे। अक्टूबर मास की 1, 3, 15, 17 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शन्नेश्चराय नम:" का जप करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह धन, मान-सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। यात्राएं सम्भव। किसी पुराने मामले में पुन: उलझने की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। सामाजिक दायित्व की वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान भी बढ़ेगा। शत्रुओं द्वारा अनावश्यक षडयंत्र रचा जायेगा। नवीन कार्य योजनायें बनेंगी। कुल मिलाकर यह माह अनुकूल जायेगा। आय अच्छी होगी। व्यय पर नियंत्रण रहेगा। संतान पक्ष् से खुशी होगी। उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय आपको आगे चलकर फायदा करेंगे। स्वभाव में तेजी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। अक्टूबर मास की 15, 25, 26 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करे एवं “ऊँ घृणि: सूर्याय नम:” का जाप करें।

कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह व्यापारिक गतिविधियों में कमियाँ आयेंगी। व्यापार हानि सम्भव। भूमि, भवन या सम्पत्ति का लाभ मिलेगा। शत्रु हानि पहुँचाने का प्रयास करेंगे, किंतु सफल नही होंगे। कार्य व्यवसाय में किसी षडयंत्र के प्रति सजग रहे। प्रथमार्ध में जहां गतिरोध की अधिकता रहेगी वहीं उत्तरार्द्ध में कुछ शांति होगीं समाज में यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नये लोग आपसे जुड़ेंगे। उत्तरार्द्ध में आप व्यावसायिक कार्यो में तेज गति से कार्य करेंगे। स्वास्थ्य औसत रहेगा। अक्टूबर मास की 3, 11, 13, 21 एवम 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ऊँ गं गणपतये नम:” का जप करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह मानसिक अशांति रहेगी। शत्रुओ की वृद्धि एवं शारीरिक कष्ट रहेगे। परिवार में प्रोपर्टी संबंधी विवाद उभरेगा। साझेदारी के कार्यो में विवाद एवम हानि की स्तिथिया आयेंगी। भूमि-भवन का लाभ सम्भव। नवीन योजनाओं का क्रियान्वन होगा। राजनीति से लाभ होगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलगी। उत्तरार्द्ध में रुके हुए कार्य भी बनने लगेंगे। तीर्थ यात्राऐ होगी। कुछ नया कार्य भी प्रारम्भ करेंगे। मांसात में आजीविका क्षेत्र में कष्ट आयेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। अक्टूबर मास की 1, 9, 19, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शन्नेश्चराय नम:" का जप करें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह पारिवारिक जनो से विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। व्यापारिक लाभ में कमी आयेगी। उच्चाधिकारियों से टकराव की स्थितिया आयेंगी। कानूनी उलझन में पड़ने का भय। सामाजिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी। भवन प्राप्ति सम्भव। नजदीकी लोगो के व्यवहार से निराशा होगी। उत्तरार्द्ध में परिस्तिथिया आपके पक्ष में होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टी से प्रथमार्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कते आयेंगी। शीत प्रकृति के रोग, वात रोग परेशान करेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। अक्टूबर मास की 5, 7, 16, 24 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शन्नेश्चराय नम:" का जप करें।

धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह आत्म विश्वास में वृद्धि के साथ-साथ कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। भूमि-भवन संबंधी विवाद  सम्भव। वाहन चलाने में सावधानी रखें। काम-काज के संबंध में खूब भागदौड़ होगी। धन प्राप्ति में वृद्धि होंगी। भागीदारी कार्यो से भी लाभ होगा। उत्तरार्द्ध थोड़ा कष्टप्रद रहेगा। व्यक्तिगत रिश्तो में आपको सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। उत्तरार्द्ध में मानसिक परेशानियाँ होंगी। अक्टूबर मास की 10, 17, 19 एवम 28 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय” का जप करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह में मित्रवर्ग का वांछित सहयोग मिलेगा। जीवन साथी व संतान का सुख मिलेगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। घरेलू कारणों से मन खिन्न रहेगा। किसी न्यायालयीय प्रकरण से मुक्ति मिलेगी। छोटी-मोटी कर्इ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। श्रमानुरुप मन-माफिक परिणाम न आने से मन में खिन्नता रहेंगी। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन भी संभव। परिस्थितियाँ माकूल होने में समय लगेगा। किसी नवीन कार्य योजना हेतु ऋण प्रबंधन की भी आवश्यकता पड़ेगी। रक्तचाप, उदर विकार एवं शीत प्रकृति के रोगो का सामना करना पड़ेगा। अक्टूबर माह की 7, 16, 24, 26 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें।

कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह व्यर्थ किसी विवाद में पड़ सकते हैं। धार्मिक रुझान बढ़ेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। उत्तरार्द्ध में विशिष्ट लाभ की स्तिथिया बनेगी । पठन कार्यो मे रूचि बढेगी । व्यावसायिक गतिविधियों मे वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में लाभ की मात्रा बढ़ेगी। मित्र वर्ग से लाभ होगा। जीवन साथी का सहयोग व सन्निध्य मिलेगा। यह माह व्यावसायिक उपलब्धियों का रहेगा। वरिष्ठ जनो से श्रेष्ठ मार्गदर्शन मिलेगा। इस माह व्यावसायिक दृष्टि से बड़े निर्णय की तरफ बढ़ेगे। विशेषज्ञों की राय पर चलेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा । त्वचा संबंधी रोग, एलर्जी परेशानी का कारण रहेगी। अक्टूबर मास की 1, 3, 11, 13 एवम 21 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह व्यापार में उन्नति, प्रियजनो से मतभेद एवम यात्रा में कष्ट होगा। नवीन रोजगार प्राप्ति संभव। विदेश यात्रा का योग। प्रथमार्ध जहाँ कष्टप्रद रहेगा वहीं उत्तरार्द्ध में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्इ करीबी दोस्त धोखा दे सकते हैं। मन में निराशा का भाव रहेगा। किसी विशेष कार्य हेतु प्रयासरत रहेंगे, जिसमें सफलता भी मिलेगी। लेन देन के मामलो में कोर्इ विवाद भी उभरकर आ सकता है। सामाजिक कार्यो में बाधायें आयेंगी। यात्राओं की अधिकता रहेगी। मासांत में कार्य सफलता की गति अत्यंत धीमी रहेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। शीत प्रकृति के रोग सम्भव। अक्टूबर माह की 6, 8, 18, 23 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शन्नेश्चराय नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।


उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: 
www.pavitrajyotish.com
Phone: +91-11-26496501
       +91-11-9582192381