Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Prediction Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Prediction. Show all posts
Showing posts with label Prediction. Show all posts

Wednesday, 5 March 2014

Horoscope Rashifal March 2014


Astrology Vedic Horoscope Predictions

मासिक राशिफल माह मार्च 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

पं. उमेश चन्द्र पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र , वेब साइट: www.pavitrajyotish.com  
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com ,   फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

मार्च मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

1 मार्च : स्नान दान-श्राद्ध अमावस्या, 2 मार्च : रामकृष्ण परमहंस जयंती, 4 मार्च : वैनायकी गणेश चतुर्थी,  8 मार्च : कामदा सप्तमी व्रत,  9 मार्च : होलाष्टक प्रारम्भ,  12 मार्च : आमलकी एकादशी,  14 मार्च : प्रदोष व्रत16 मार्च : स्नान-व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन,  17 मार्च : होली (छरड़ी, धुलैण्डी),  20 मार्च : संकष्टी गणेश चर्तुर्थी,  23 मार्च : शीतला सप्तमी,  24 मार्च : शीतलाष्टमी,  27 मार्च : एकादशी व्रत,  28 मार्च : प्रदोष व्रत,  29 मार्च : मास शिवरात्री व्रत30 मार्च : स्नान-दान-श्राद्ध अमावस्या,  31 मार्च : वासंतीय नवरात्र प्रारम्भ, हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत 2071 प्रारम्भ (कीलक नाम संवत्सर)।

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए - कैसे जाने अपना राशिफल
यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान मार्च 2014 वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मासिक राशिफल माह मार्च 2014:

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह कार्य व्यवसाय की स्तिथिया सामान्य रहेंगी। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मार्च मास घटना प्रधान रहेगा। सब कुछ अच्छा होते हुए भी अज्ञात भय बना रहेगा। मित्रों का आगमन होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रथमार्ध जहां तनावपूर्ण होगा वही उत्तरार्द्ध अच्छा जायेगा। अच्छी आय होने पर भी धन की कमी बनी रहेगी। आंतो के इंफेक्शन या नाभि प्रदेश के आस पास परेशानियाँ होंगी। ऋण लेना पड़ेगा। मास मार्च की 7, 9, 19, 27 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं  “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि एवं कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी। यह माह बड़ा परिवर्तन वाला सिद्व होगा। ऋण लेने की स्थितियाँ भी उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिनाइयाँ आयेंगी। साझेदारी कार्यो में हानि सम्भव। भूमि-भवन का लाभ होगा। तीर्थ यात्रा सम्भव। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानियाँ बरतें। व्यय की अधिकता के कारण भी परेशानियाँ होंगी। मार्च मास की 4, 5, 15, 22 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह में घटनाओं की अधिकता रहेंगी। नवीन कार्य प्रारम्भ होंगे। इस माह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना भी सम्भव है। स्थानांतरण का योग। उत्तरार्द्ध में अकारण ही पारिवारिक विवाद उत्पन्न होंगे। विधार्थियों को शैक्षिक प्रतियोगिताओं में लाभ होगा। किसी नये उपकरण की खरीदारी करेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार अथवा शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कठिन समय है। मार्च मास की 7, 17, 24 एवं 26 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह खुशखबरी की प्राप्ति होगी। यह माह कर्इ मायनो में महत्वपूर्ण सिद्व होगा। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता होगी। खासकर स्त्री वर्ग से लाभ की आशा। न्यायालयी कार्यो में विजय प्राप्त होगी। भूमि संबंधी कार्यो में विजय मिलेगी। मासांत में जटिल परिस्थितिया आने के बावजूद आप स्थितियों को काबू पा जायेंगे। परिस्थितियों में आश्चर्यजनक परिवर्तन दिखेगा। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। मार्च मास की 3, 11, 13, 20 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह स्त्री वर्ग से सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होगा। मन में चिंतायें बनी रहेंगी। चोरी का भय रहेगा। मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो रिश्ते भी आयेंगे। नवीन कार्य का प्रारम्भ होगा। व्यावसायिक मामलो मे तेजी आयेगी। साझेदारी कार्यों से सावधान रहें। लम्बी यात्राएं लाभप्रद होंगी। अचानक कहीं से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर माह संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ की दृष्टि से यह माह अच्छा जायेगा। मार्च मास की 1, 7, 10, 19 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। यदि बेरोजगार है तो रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र वर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। कुल मिलाकर माह में लाभ की स्तिथिया निरंतर बनी रहेगी। नवीन कार्य व्यवसाय भी प्रारम्भ होना सम्भव। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा किंतु खानपान का ध्यान रखें। मार्च मास की 5, 14, 24 एवं 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में अवरोध उत्पन्न होंगे। जिस कारण मन में खिन्नता का भाव रहेगा। उत्तरार्द्ध में जाकर समस्याओ का समाधान भी होगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहेंगे। लोकप्रियता सामाजिक मान सम्मान मे कमी आयेगी। वाहन चलाने मे सावधानी बरतें। मासांत में समस्याओं का समाधान भी निकलने लगेगा। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। निकट सहयोगी के कारण भी परेशानी होगी। बुखार, इंफेक्शन आदि के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 10, 20, 22 एवं 29  तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की स्तिथिया आयेंगी। विदेश यात्रा योग। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। राजनैतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे। इस माह आपका अधिकांश समय आय वृद्धि पर केन्द्रित होगा। यात्राओं की अधिकता बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। इस माह व्यावसायिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। भागीदारी कार्यो में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। एलर्जी, चर्म एवं पित्त प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 7, 9, 18, 26 एवं 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

9- धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह जीवन का बड़ा परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ व्यावसायिक लाभ अच्छे होंगे वहीं पारिवारिक विवाद चरम पर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस माह आपको अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर पारिवारिक मामलों में अन्यथा बड़ी हानि सम्भव। कार्य क्षेत्र में आपकी एकाग्रता उच्च कोटि की होगी। जिद्दीपन के कारण परेशानियाँ जन्म लेती हैं, अत: ध्यान रखें। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों से विवाद सम्भव। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 4, 5, 13, 21 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह कार्य व्यवसाय में लाभ की स्थितिया निरंतर बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। नवीन कार्य योजना का प्रारम्भ होगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। जीवन संगिनि का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मास कुछ-कुछ शुरुआती परेशानी देगा किंतु तदुपरांत सिथतियाँ सामान्य रहेंगी। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। मित्र वर्ग में अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर मास पर्यत्न लाभ की सिथतियाँ बनी रहेंगी। मित्रवर्ग अथवा सलाहकारों की सलाह न मानने के कारण हानि होगी। रक्त चाप, रक्त  विकार आदि रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मार्च मास की 8, 11, 19 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं   “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

11- कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन की स्तिथि अच्छी रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में चिंता बनी रहेंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। भवन निर्माण की योजना बनेगी। यात्राओं में कष्ट होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित होकर कार्य न करें अन्यथा हानि सम्भव। उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन की योजना आपके मन में रहेंगी। मासांत में वह फलीभूत भी होंगी। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर इस माह कार्य क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 9, 11, 18, 20 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह कार्य व्यवसाय में स्तिथिया कठिन रहेंगी।  कठिन समय होने के कारण परिस्थितियाँ भिन्न होने लगेगी। कुल मिलाकर यह माह घटना प्रधान रहेगा। भ्रम की स्थितियाँ बनी रहेंगी। उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र में अच्छे संकेत दिखेंगे। संतान के कारण कष्ट होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आयेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मासांत में नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष के कारण चिन्तित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नये प्रयोग आंशिक सफल होंगे। साझेदारी मामलों में समस्याये आयेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर रोग सम्भव। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित भी रहेंगे। मार्च मास की 2, 12, 20 एवं 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर न करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अथवा ब्याक्तिगत रूप से मिलकर अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

पंडित उमेश चन्द्र पन्त

Phone: +91-11-26496501

Thursday, 4 July 2013

मासिक राशिफल माह जुलार्इ 2013 एवं जुलार्इ मास के व्रत, पर्व व त्यौहार




जुलार्इ मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार :-  

Consult Now!


योगिनी एकादशी व्रत स्र्मात : 3 जुलार्इ, योगिनी एकादशी व्रत वैष्णव : 4 जुलार्इ, प्रदोष व्रत : 5 जुलार्इ, मास शिवरात्री व्रत : 6 जुलार्इ, अमावस्या : 7 जुलार्इ, गणेश चतुर्थी : 12 जुलार्इ, दुर्गाष्टमी : 16 जुलार्इ, हरिशयनी एकादशी व्रत : 19 जुलार्इ, प्रदोष व्रत : 20 जुलार्इ, आषाढ़ी पूर्णिमा, गुरू पूर्णिमा, व्यास पूजा : 22 जुलार्इ, मंगला गौरी व्रत : 23 जुलार्इ, संकष्टी गणेश चतुर्थी : 25 जुलार्इ, नागपंचमी-मरुस्थल : 27 जुलार्इ, श्रावण सोमवार व्रत : 29 जुलार्इ, मंगला गौरी व्रत : 30 जुलार्इ।

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह करोबार की योजनाये सफल होंगी। धन की आवक अच्छी होगी। शत्रु-पक्ष से सावधान रहें। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। स्थान परिवर्तन योग। पारिवारिक विवाद की स्तिथिया आयेंगी। विधार्थी वर्ग हेतु माह अनुकूल सिद्ध होगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। मासांत में विदेश यात्रा का योग भी निर्मित होगा। जीवन शैली में महत्वपूर्ण बदलाव आयेगा। अत्यंत सावधानी से कार्य को करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्वार्द्ध थोड़ा कष्टप्रद है। रिश्तेदारो के कारण घोर निराशा उत्पन्न होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। भार्इ-बहनो से वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जुलार्इ माह में 9, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

वृषभ (Taurus) उ, ई, ऐ, ओ, बा, बी, बे, बो ।
इस माह तीर्थ स्थलों के भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है। नवीन कार्य योजनाओं पर कार्य करेंगे। स्त्री की सलाह लाभप्रद होगी। राजकीय कार्यो में अवरोध आयेंगे। कार्य स्थान पर सहकर्मियों का वांछित सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी के कार्यो में विजय मिलेगी। कुछ मतभेदो के कारण कार्य योजना में व्यवधान आयेगा। नजदीक-दूर की यात्राओं का आधिक्य रहेगा। पारिवारिक मामलो में उलझने के कारण व्यावसायिक कार्य प्रभावित होंगे। शत्रु पक्ष के कारण चिंता बनी रहेगी। कुल मिलाकर व्यावसायिक दृष्टि से यह माह अच्छा रहेगा। नजदीकी लोगो से ली गयी सलाह कारगर सिद्ध होगी। नवीन लोगों से जुड़ाव होगा। किसी आंतरिक कार्य में बड़ी निराशा होगी। संतान संबंधी सुखद समाचार मिलेगा। खानपान की अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जुलार्इ माह की 4, 14, 15, 22 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini) क, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा ।
इस माह राजकीय कार्यो में सफलता मिलगी। यह माह भाग्योदयकारी रहेगा। भूमि भवन का लाभ मिलेगा। यात्राऐ लाभकारी रहेंगी। व्यापार की स्तिथि अच्छी रहेगी। उत्तरार्ध में आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर आयेंगे। सामाजिक एवम धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। नये साझेदारी कार्य योजनाओ का विस्तार होगा। नर्इ-नर्इ योजनायें बनायेंगे। आपकी कोशिश कामयाबी हासिल करेगी। आजीविका हेतु आप नये प्रयोग करेंगे। इस माह सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। कुशल सलाहकारों से निर्णय / परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी। दूषित भोजन से सावधान रहें। मानसिक तनाव व क्रोध की स्तिथिया भी आयेंगी। निजी जीवन सुखद रहेगा। कुल मिलाकर महीना अच्छा रहेगा। जुलार्इ माह में 6, 15, 25, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह कारोबार में नुकसान की स्तिथिया आयेंगी। धन की कमी भी महसूस होगी। यदि आप विधार्थी हैं तो अध्ययन से संबंधी परेशानियाँ दूर होंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। विदेश यात्रा के प्रबल योग। पारिवारिक कारणों से भाग दौड़ होगी। नवीन कार्य योजना में मित्रों का सहयोग मिलेगा। उत्तरार्द्ध में दैनिक जीवन की जटिलताओं में कुछ कमी आयेगी। व्ययाधिक्य के कारण आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। व्यवसाय में बहुत सावधानी से काम करने की आवश्यकता है। मासांत में लोकप्रियता का ग्राफ बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन प्रतिस्पर्धा में हैं। माता से संबंधों में सुधार आयेगा। सामाजिक मान सम्मान भी बढ़ने लगेगा। मासांत में सामाजिक रुप से सम्मानित भी होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मास कष्टप्रद रहेगा। इसका एक कारण अत्यधिक भाग दौड़ भी हैं। जुलार्इ माह की 11, 22, 26 एवम 27 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह व्यावसायिक स्तिथिया अनुकूल रहेगी। आशातीत सफलता मिलेगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में कुछ वाद-विवाद की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। रुके हुए कार्यो में गति आयेगी। किसी कानूनी उलझन में फँसने के कारण चिनितत रहेगे। मास पर्यत्न धन की अच्छी आवक रहेगी। वातावरण में बढ़ा बदलाव दिखेगा। आर्थिक सुविधायें बढ़ेगी। मास में जरुरी योजनाओं में संसाधनो की कमी आयेगी। व्यावसायिक सुधार हेतु आप विशेष प्रयास करेंगे। साझेदारी कार्यो में विशेष लाभ होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। उत्तरार्द्ध में अत्यधिक व्यय की सिथतियाँ आयेंगी। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। यदा कदा पारिवारिक विवाद की स्तिथिया आयेंगी। मासांत में भाग्य जैसे आपका इंतजार कर रहा होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। जुलार्इ माह की 18, 19, 24, 28 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, ष, ण, ठ, पे, पो।
इस माह रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। शत्रु पक्ष से सावधान रहना चाहिए। भूमि-भवन संबंधी लाभ होगा। विदेश यात्रा का योग। नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएँ बनेंगी जो कि फलित भी होंगी। अनावश्यक कार्यो में भी भाग दौंड़ होगी। इस माह आप बड़ी चुनौतियों से भी गुजरेंगे। कार्य व्यवसाय में उन्नति हेतु आप हर संभव प्रयास करेंगे। प्रथमार्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध काफी अच्छा जायेगा। आपका प्रबन्धन उच्च कोटि का होगा। मित्रवर्ग की आपको भरपूर मदद मिलेगी। भूमि-भवन के विषयों में विशेष लाभ अर्जित होगा। घर-परिवार में सुखद अनुभूति होगी। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए श्रेष्ठ कहा जायेगा। इस माह शत्रु पक्ष भी विवश हो जायेगा। उदर विकार या वैक्टरिया से सम्बनिधत रोगो से सावधान रहना चाहिए। मासांत में आय के स्त्रोत भी बनेगे। जुलार्इ माह की 5, 14, 24, एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यापारिक गतिविधियाँ अच्छी होंगी। धार्मिक यात्राओं का योग। पारिवारि सामंजस्य अच्छा रहेगा। भूमि-भवन संबंधी विवाद के कारण क्लेश बढ़ेगा। विकास के नये-नये अवसर आयेंगे। भाग्य इस समय आपका अच्छा साथ देगा। आय-व्यय की समानता रहेगी। धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगे। शत्रु पक्ष चाहकर भी कुछ नही बिगाड़ सकेगा। मित्रवर्ग से लाभ होगा। यह मास आपको विशेष उपलब्धिया देकर जायेगा। अवसरो की अधिकता होगी। यदि आप नौकरी पेशा है तो प्रोन्नति के कर्इ अवसर आयेंगे। कार्य विस्तार की योजना मूर्त रुप लेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद है। उदर विकार एवम् रक्त विकार से परेशानी होगी। प्रथमार्ध में जहाँ सफलता का प्रतिशत कम होगा वहीं उत्तरार्द्ध व मासांत में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। जुलार्इ माह की 2, 3, 11, 12 एवम 21 तारीखें नेष्टफलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू । 
यह माह व्यापार में आय की वृद्धि होगी। भूमि-भवन में निवेश हानिप्रद होगा। नजदीकी मित्र धोखा दे जायेगा। अपेक्षित आय उपरांत भी धन की कमी ही महसूस होगी। साझेदारी कार्यो में लाभ होगा। पारिवारिक सामंजस्य बहुत अच्छा होगा। कर्इ स्थानों की यात्रा होगी। अधिकांश यात्राऐ कार्य व्यवसाय को लेकर होंगी। आशातीत सफलताओं से मन प्रफुल्लित रहेगा। उत्तरार्द्ध में आकस्मिक आय में वृद्धि होगी। मित्र वर्ग से मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। आपके कार्य त्रीव गति से हल होने लगेंगे। मानसिक रुप से चिंतित रहेंगे। ऋण लेने की स्तिथिया आयेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत भी विकसित होंगे। संतान के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप सफलता हेतु अत्यधिक श्रम साध्य भी करेंगे। घबराहट, मानसिक चिंता की स्तिथिया भी आयेगी। खासकर आप मानसिक दृष्टि से काफी चिन्तित रहेंगे। जुलार्इ माह की 7, 9, 17, 19, 27 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु ( Sagittarius) ये, यो, भ, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह कारोबार में वृद्धि होगी। धन हानि या किसी अमूल्य वस्तु की चोरी का भय। राजकीय कार्यो में रुकावट होंगी। परिवार के साथ लम्बी यात्रा होगी। भौतिक सुख सुविधाओं पर व्यय बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के कार्य क्षेत्र में मनोनुकूल समर्थन मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ कष्टप्रद रहेगा वहीं उत्तरार्द्ध में मनवांछित सफलता मिलेगा। अपार उत्साह से सफलता का प्रतिशत निश्चित बढ़ जायेगा। धैर्य रखें, अन्यथा कार्यक्षेत्र में हानि हो सकती है। उत्तरार्द्ध उपरांत निश्चित ही आपका आत्मविश्वास बढ़ जायेगा। शत्रओं की वृद्धि से मन चिन्तित रहेगा। किन्ही कारणवश जमापूंजी व्यय करनी पड़ेगी। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना इस माह हितकर नहीं होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कष्टप्रद रहेगा। अनिद्रा, बुखार एवं वैक्टीरिया से संबंधित रोग परेशान करेंगे। किसी बड़े आक्षेप की आशंका। जुलार्इ माह की 3, 5, 13, 15 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, ग, गी ।
इस माह रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में वांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य प्रभावित होने के कारण चिंता होगी। खासकर जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। नवीन मित्र बनेंगे। मास में कर्इ बार विवाद की स्तिथिया आयेंगी। या़त्रा-देशाटन का भरपूर लाभ होगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखने की खास आवश्यकता है। आपके व्यवहार के कारण शत्रओं में वृद्धि होगी। बहुमुल्य पदार्थो में वांछित लाभ होगा। ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। मित्र-वर्ग का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक कठिनता होगी। जटिल परिस्तिथियों में शनै: शनै: सुधार होगा। व्यावसायिक शत्रओं के प्रति सावधान रहे। व्यावसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण हानि होने की सम्भावना। किसी बड़े कार्यक्रम या आयोजन की रुपरेखा निर्मित होगी। कुल मिलाकर यह माह मिले जुले फल देगा। स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सचेत रहे। जुलार्इ माह की 1, 9, 10, 18 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में प्रगति होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग मिलेगा। नजदीकी मित्र से धोखा मिल सकता है। पारिवारिक तनाव की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। मित्रवर्ग से वांछित सहयोग एवम लाभ मिलेगा। प्रथमार्ध जहाँ पारिवारिक दृष्टि से कष्टप्रद था, वहीं उत्तराद्र्व में पारिवारिक शांति बढ़ेगी। मासांत आते-आते क्लेशों से मुक्ति मिलेगी। साधनों का इस्तेमाल बुद्धिमता से करेंगे। यदि आप विधार्थी है तो प्रतियोगी परीक्षाओं में वांछित सफलता मिलेगी। व्यावसायिक वृद्धि हेतु आप कुछ नया करने की सोचेंगे। कार्य विस्तार हेतु आपकी धन प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी, जो कि आप ऋण लेकर पूर्ति करेंगे। साझेदारी आपको लाभ देगी। माह में आप कर्इ साहसिक निर्णय भी लेंगे। शत्रु पक्ष सक्रिय रहने से व्यावसायिक हानि भी संभव। भूमि-भवन संबंधी योजनाये बनेंगी। मासांत में आय के नये स्त्रोत निर्मित होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक जायेगा। जुलार्इ माह में 4, 6, 14, 23 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची ।
इस माह स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मित्रवर्ग से सहायता मिलेगी। भूमि-भवन संबंधी कार्यो में लाभ होगा। किये गए श्रम का यथेष्ट लाभ प्राप्त होगा। अत्यधिक भागदौड़ होगी। विदेश यात्रा योग। धार्मिक आयोजन में शरीक होने का मौका मिलेगा। पिछले बिगड़े हुए कार्यो में सुधार होगा। यह माह आपको लोकप्रियता भी देकर जायेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आप उच्च कोटि का प्रदर्शन करेंगे। कठोर वाणी के कारण आपको नुकसान होगा। व्यवसाय में वांछित वृद्धि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको प्रोन्नति का अवसर मिलेगा। कार्य-व्यवसाय का विस्तार होगा। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। जमा पूंजी की वृद्धि होगी। यह माह श्रेष्ठ व्यावसायिक निर्णय देगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति एवं उदर विकार से पीडि़त रहेंगे। वरिष्ठ जनो से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। मासांत में आकस्मिक अत्यधिक व्यय से बजट गड़बड़ा जायेगा। जुलार्इ माह की 1, 3, 13, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।


प0 उमेश चन्द्र पन्त – ज्योतिषाचार्य,  Consult Now!

Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: www.pavitrajyotish.com 
Phone: +91-11-26496501
+91-11-9582192381

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें। 

Consult Now!

Wednesday, 29 May 2013

मासिक राशिफल माह जून 2013


मासिक राशिफल माह जून 2013  एवं जून मास के व्रत, पर्व व त्यौहार :

शीतलाष्टमी : 1 जून,   एकादशी व्रत : 4 जून,   प्रदोष व्रत : 5 जून,    मास शिवरात्री : 6 जून,    वट सावित्री व्रतअमावस्या, शनि जयंति : 8 जून,    तीज व्रत : 11 जून,    गणेश चतुर्थी : 12 जून,    दुर्गाष्टमी, शीतलाष्टमी  : 17 जूनश्री गंगा दशहरा : 18 जून,    निर्जला एकादशी (स्र्मात), मेला खाटू श्याम जी : 19 जून,    एकादशी व्रत (वैष्णव) : 20 जून,    प्रदौष व्रत : 21 जून,   पूर्णिमा व्रत : 22 जून,   स्नानादि पूर्णिमा (पर्व): 23 जून,   संकष्टी गणेश  चतुर्थी व्रत : 26 जून।

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
इस माह व्यावसायिक मामलों में मनोनुकूल सफलता नही मिल पायेगी। नवीन मित्रों का आगमन होगा। शत्रु पक्ष से हानि होगी। राजकीय कार्यों में भय की स्तिथिया आयेंगी। माह में अनावश्यक व्यय की अधिकता रहेगी। भौतिक सुख सुविधाओ पर व्यय होगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मास में गुस्से की अधिकता रहेगी। घरेलू विवाद की स्तिथिया आयेंगी। उत्तरार्ध में आजीविका क्षेत्र में मनोनुकूल सुधार होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आजीविका क्षेत्र में कुछ नया परीक्षण करेंगे। कुल मिलाकर धन की आवक अच्छी रहेगी। दवाइयों पर व्यय बढ़ेगा। गुप्तांग एलर्जी, अपच, अजीर्ण की स्तिथिया आयेंगी। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। जून माह की 5, 7, 16, 23 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो
इस माह मांगलिक कार्यो या धार्मिक कार्यो पर व्यय अधिक होगा। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा। व्यापारिक कार्यो में आशातीत सफलता नहीं मिलेगी। नित्य कार्यो में शिथिलता रहेगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। मास में किये गये असाधारण प्रयास कार्योन्नति में भविष्य में लाभप्रद होंगे। उत्तरार्ध  में उच्च वर्ग से सम्पर्क होगा। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। बड़ी यात्रा संभव। स्वजनो का आशा से अधिक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में विजय मिलेगी। पूर्व में की गयी लापरवाही का आपको बड़ा मलाल रहेगा, क्योंकि इस कारण आपको इस समय बड़ी हानि होगी। मन में उदासी का भाव रहेगा। ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि  से यह माह कष्टप्रद रहेगा। इन्फैक्शन, वायरल आदि से सावधानी रखनी चाहिए। जून माह की 1, 11, 13, 20 एवम 21 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा
इस माह संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। भूमि-भवन से लाभ होगा। अत्यधिक कार्य व्यस्तता रहेगी। यदि आप बेरोजगार है तो इस माह मे रोजगार के अवसर आयेंगे। भौतिक संसाधनों की वृद्धि होगी। किन्ही कारणवश मानसिक अशांति एवं पारिवारिक क्लेश की भी स्तिथिया आयेंगी। शत्रु पक्ष हानि पहुँचाने का प्रयास करेगा। यह माह आपकी परख का भी होगा। निकटतम लोगो से वांछित सहयोग मिलेगा। साझेदारी कार्यो में लाभ होगा। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित करेंगे। उत्तरार्ध  में आपको वांछित परिणाम दिखेगे। ऋण प्रबन्धन की भी स्तिथियाँ आयेंगी। यात्राओं की अधिकता रहेगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। धार्मिक क्रिया कलापों में भी वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक-ठाक जायेगा। दवाओ पर व्यय में कमी आयेगी। उच्चाधिकारियों, वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। जून माह की 4, 6, 15, 22 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम:" का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस माह पारिवारिक सांमजस्य में कमी आयेगी। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। कार्य क्षेत्र में उत्साह में वृद्धि होगी। व्यर्थ में विवाद की स्तिथियाँ उत्पन्न होगी। मित्र वर्ग के पास सहयोग हेतु जायेंगे। राजकीय पक्ष से लाभ होगा। शत्रु पक्ष की प्रबलता दिखेगी। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। घरेलू परेशानियाँ मास पर्यत्न परेशान करेंगी। व्यावसायिक कार्यो में गति आयेगी। आप सफलता हेतु अथक प्रयास भी करेगे। या़त्रा में सावधानी रखे। खर्चीली व्यावसायिक यात्रा होगी। अनावश्यक समस्याओ के कारण अपने लक्ष्य से भटक जायेंगे। एकाग्रता भंग होगी। मित्रवर्ग के कारण भी कुछ वातावरण दूषित होगा। व्यावसायिक दृष्टि से कुछ नया करने की आवश्यकता पड़ेगी। मासांत में कही जाकर कुछ परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह  माह कुछ प्रतिकूल जायेगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति, उदर विकार के कारण पीडि़त रहेंगे। जून माह की 2, 9, 11, 20 एवम 28 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस माह व्यापारिक गतिविधियाँ मध्यम रहेंगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे। भाग्य में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग बनेगे। पारिवारिक दायित्वो में वृद्धि होगी। आप आशा से अधिक प्राप्ति की इच्छा रखेंगे। आपके उत्साहवर्धन हेतु आपके मित्र आगे आयेंगे। स्वर्ण-चाँदी आदि में किया गया निवेश लाभकारी होगा। जमापूंजी में वृद्धि होगी। मन में अनजाने भय के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। उत्तरार्द्ध में मित्रवर्ग में कुछ वातावरण दूषित होगा। आपको मिल जुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। भागीदारी कार्य लाभप्रद सिद्ध होगा। यदा-कदा जीवन साथी से वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। छोटी-छोटी यात्रायें होंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्तिथियाँ सामान्य रहेंगी। मासांत में कार्य सम्पादन की गति धीमी रहेगी। जून माह की 15, 17, 25, 26 एवम 27 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ''ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह व्यापारिक कार्य साधारण चलेगा। नवीन गृह निर्माण का भी योग बन रहा है। भूमि-भवन का लाभ होगा। नये वाहन क्रय का भी विचार आयेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग निर्मित होगे। व्यर्थ वाद-विवाद से बचना चाहिए। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक सेवा हेतु आप पुरुष्कृत भी किये जायेंगे। जीवन साथी से अनावश्यक वाद-विवाद की स्तिथियाँ आयेंगी। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। यह माह आपके व्यक्तित्व निर्माण हेतु उत्तम कहा जा सकता है। आपकी ख्याती बढ़ेगी। व्यवसाय में आप नवीन प्रयोग करेंगे, जो सफल भी होंगे। आपका विशेष कौशल आपको सफलता की ऊचार्इयाँ देगा। प्रथमार्ध जहाँ साधारण था वही उत्तरार्ध शानदार जायेगा। अतिरिक्त उत्तरदायित्व भी आपके पास आयेगा। मास पर्यत्न उत्साह वर्धन से स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जून माह की 3, 11, 13, 21, 23 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:  का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते
इस माह व्यापारिक कार्यो में शिथिलता देखने को मिलेगी। मानसिक अशांति का आभास होगा। शत्रु पक्ष बार-बार हानि पहुँचाने की चेष्टा करेगा। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। संतान के संबंध में शंका, चिंता दूर होगी। कर्इ बार अकारण धन हानि का सामना करना पड़ेगा। यह माह आपके लिए व्यापारिक परिवर्तन भी लेकर आयेगा। प्रथमार्ध  की अपेक्षा उत्तरार्द्ध कुछ ठीक जायेगा जबकि मासांत में अतिरिक्त सुधार की आशा की जा सकती है। पैतृक सम्पत्ति से लाभ होगा। वाहन चलाने में सावधानी रखें। अचानक यात्रायें होंगी। राजकीय कार्यो में बाधायें आयेंगी। व्यावसायिक मामलों में आपको तेज गति से निर्णय लेने होंगे। आपको व्यवसायिक क्षेत्र में वृह्द रुप में कार्यशैली में परिवर्तन की आवश्यकता है। मासांत में हर कार्य आसान सा महसूस होगा। पारिवारिक स्तिथि सामान्यत: अच्छी रहेगी। नये सम्पर्क बनेंगे। यह माह आपको समाज में प्रतिष्ठा भी दिलायेगा। अत्यधिक भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जून माह की 1, 8, 10, 19, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम:  का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस माह कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। मित्रवर्ग का वांछित सहयोग मिलेगा। नवीन कार्यो में मित्रवर्ग के अनुभवो की प्राप्ति से कार्य सफलता बढ़ेगी। पारिवारिक आमोद-प्रमोद बढ़ेगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन प्राप्ति का भी योग बन रहा हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय में सावधानी अपेक्षित है। विरोधी सक्रिय रहेंगे किंतु बिगाड़ कुछ नही पायेंगे। धार्मिक यात्रा का योग बनेगा। भाग्य आपका साथ देगा। प्रथमार्ध में जहाँ आपको शक्ति परीक्षण से गुजरना होगा वहीं उत्तरार्द्ध  में मासांत तक परिस्थितियां सार्थक दिखेंगी। नवीन व्यवसाय के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। इस माह व्यावसायिक मामलों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। पूरे मास में छोटी-बड़ी यात्राओं की अधिकता रहेंगी। यदि आप नौकरी करते है तो उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। उच्चाटन, मानसिक तनाव, पित्त विकार एवम चर्म रोग संबंधी छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ होंगी। जून माह की 15, 24, 25 एवम 29 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शिवजी की अराधना करें एवम ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होगे।

9- धनु (Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस माह परिश्रम की अधिकता एवम फल प्राप्ति कम होगी। मास में अनावश्यक यात्राऐं होंगी जिनमें मात्र फिजूल खर्ची ही होगी। मांगलिक कार्यो में व्यय होगा। परिवार एवं मित्रवर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी में किया गया निर्णय कष्टप्रद होगा। कहीं से अशुभ सूचना की प्राप्ति होगी। वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। इस माह आप कार्य सफलता हेतु असाधारण कोशिश करेंगे जिसकी कि स्वयं भी आपने कल्पना न की होगी। विगत में चल रही आर्थिक स्थितियों में राहत मिलेगी। विभिन्न स्थानों से आपको वांछित सहयोग मिलेगा। खासकर बुजुर्गो का सहयोग अत्यंत कारगर होगा। पूर्वार्ध जहाँ अच्छा जायेंगा, वहीं उत्तरार्द्ध में कुछ गतिरोध आयेंगे। पुन: मासांत में स्तिथियाँ अनुकूल होगी। मासांत में घर-परिवार में कुछ परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। व्यावसायिक स्पर्धा आपके पक्ष में जायेगी। जून माह की 1, 12, 13, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी
इस माह बारम्बार आर्थिक लाभ की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। राजकीय कार्यों में लाभ होगा। मास पर्यत्न व्यय की अधिकता रहेगी। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिलेंगे। यदि आप नौकरी में हैं तो उच्चाधिकारियों का वांछित सहयोग मिलेगा। इस माह आप अच्छे कार्य करने उपरांत भी दबाव में होंगे। कर्इ बार अनिर्णय की स्तिथिया आयेंगी। सहयोगियों से काम लेने में मुश्किलें आयेंगी। लोकप्रियता हेतु आप बहुत कुछ करेंगे किंतु आंशिक सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध में कार्य सम्पन्नता की गति धीमी पड़ जायेगी। कुछ बड़े व्यावसायिक निर्णय आपको टालने पड़ेगे। उतरार्ध में जहाँ आर्थिक लाभ की गति कम होगी वही मासांत अच्छा जायेगा। रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित होंगे। स्वास्थ्य नरम रहेगा। व्यावसायिक अव्यवस्था के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। जून माह की 7, 8, 17, 24 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

11- कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस माह आपका सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज मे किसी कार्य विशेष हेतु आपको सम्मानित किया जायेगा। उच्चाधिकारियों अथवा नामी हस्तियों से मिलना होगा। शत्रु पक्ष द्वारा कर्इ बार हानि पहुँचाने की चेष्टा की जायेगी, किंतु कुछ भी नहीं किया जा सकेगा। मित्रवर्ग से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। मास में की गयी यात्रायें लाभदायक होंगी। साझेदारी कार्यो में वैमनस्य की स्तिथियाँ आयेंगी। कानूनी समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेंगी। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते है तो सफलता मिलेगी। विधार्थी वर्ग को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। यह मास आपको बहुत अवसर देने वाला भी साबित होगा। संशाधनो की कही भी कोर्इ कमी महसूस नहीं होंगी। सामाजिक मान-सम्मान, प्रतिष्ठा से जनसम्पर्क भी बढ़ेगा। व्यावसायिक रुप से यह महीना श्रेष्ठ कहा जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से छोटी-मोटी तकलीफें रहेंगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण भी चिंतित रहेंगे। जून माह की 1, 3, 12, 14 एवम 21 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य विष्णु भगवान की अराधना करें एवम ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची
इस माह संतान पक्ष से बड़ा लाभ या खुशी का समाचार मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार सृजन के अवसर आयेंगे। धार्मिक यात्राऐं होंगी। भूमि-भवन के कारण हानि सम्भव। वाहन चलाने में सावधानी रखें। वाहन के क्रय अथवा विक्रय में लाभ होगा। शत्रु पक्ष चाहकर भी हानि नहीं पहुँचा पायेंगा। किंतु शत्रु वृद्धि होगी। धन हानि भी हो सकती है। आपको सूझ बूझ कर निर्णय लेना चाहिए। नजदीकी लोगो से अनुमान से अधिक मदद मिलेगी। व्यवसाय में बड़ी संस्थाओं अथवा उच्चाधिकारियों की मदद मिलेगी। मास में आप कार्य को परिणति तक पहुचायेंगे। भूमि-भवन संबंधी मामलो में गतिविधियाँ बढ़ जायेगी। किसी पुराने मित्र के माध्यम से व्यावसायिक गतिविधियों में माकूल सुधार आयेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। उदर विकार, पाचन तंत्र या गैस संबंधी बिमारी परेशान करेंगी। जून माह की 8, 10, 18, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप नित्य शनि की अराधना करें एवम नित्य ''ऊँ शं शैन्नेश्चराय नम: का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।


उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य,  CONSULT NOW!
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeaks
Website: www.pavitrajyotish.com

Phone: +91-11-26496501, +91-11-9582192381
क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।