Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Astrology Services Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Astrology Services. Show all posts
Showing posts with label Astrology Services. Show all posts

Wednesday, 5 March 2014

Horoscope Rashifal March 2014


Astrology Vedic Horoscope Predictions

मासिक राशिफल माह मार्च 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

पं. उमेश चन्द्र पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र , वेब साइट: www.pavitrajyotish.com  
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com ,   फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

मार्च मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

1 मार्च : स्नान दान-श्राद्ध अमावस्या, 2 मार्च : रामकृष्ण परमहंस जयंती, 4 मार्च : वैनायकी गणेश चतुर्थी,  8 मार्च : कामदा सप्तमी व्रत,  9 मार्च : होलाष्टक प्रारम्भ,  12 मार्च : आमलकी एकादशी,  14 मार्च : प्रदोष व्रत16 मार्च : स्नान-व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन,  17 मार्च : होली (छरड़ी, धुलैण्डी),  20 मार्च : संकष्टी गणेश चर्तुर्थी,  23 मार्च : शीतला सप्तमी,  24 मार्च : शीतलाष्टमी,  27 मार्च : एकादशी व्रत,  28 मार्च : प्रदोष व्रत,  29 मार्च : मास शिवरात्री व्रत30 मार्च : स्नान-दान-श्राद्ध अमावस्या,  31 मार्च : वासंतीय नवरात्र प्रारम्भ, हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत 2071 प्रारम्भ (कीलक नाम संवत्सर)।

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए - कैसे जाने अपना राशिफल
यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान मार्च 2014 वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मासिक राशिफल माह मार्च 2014:

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह कार्य व्यवसाय की स्तिथिया सामान्य रहेंगी। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मार्च मास घटना प्रधान रहेगा। सब कुछ अच्छा होते हुए भी अज्ञात भय बना रहेगा। मित्रों का आगमन होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रथमार्ध जहां तनावपूर्ण होगा वही उत्तरार्द्ध अच्छा जायेगा। अच्छी आय होने पर भी धन की कमी बनी रहेगी। आंतो के इंफेक्शन या नाभि प्रदेश के आस पास परेशानियाँ होंगी। ऋण लेना पड़ेगा। मास मार्च की 7, 9, 19, 27 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं  “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि एवं कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी। यह माह बड़ा परिवर्तन वाला सिद्व होगा। ऋण लेने की स्थितियाँ भी उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिनाइयाँ आयेंगी। साझेदारी कार्यो में हानि सम्भव। भूमि-भवन का लाभ होगा। तीर्थ यात्रा सम्भव। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानियाँ बरतें। व्यय की अधिकता के कारण भी परेशानियाँ होंगी। मार्च मास की 4, 5, 15, 22 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह में घटनाओं की अधिकता रहेंगी। नवीन कार्य प्रारम्भ होंगे। इस माह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना भी सम्भव है। स्थानांतरण का योग। उत्तरार्द्ध में अकारण ही पारिवारिक विवाद उत्पन्न होंगे। विधार्थियों को शैक्षिक प्रतियोगिताओं में लाभ होगा। किसी नये उपकरण की खरीदारी करेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार अथवा शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कठिन समय है। मार्च मास की 7, 17, 24 एवं 26 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह खुशखबरी की प्राप्ति होगी। यह माह कर्इ मायनो में महत्वपूर्ण सिद्व होगा। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता होगी। खासकर स्त्री वर्ग से लाभ की आशा। न्यायालयी कार्यो में विजय प्राप्त होगी। भूमि संबंधी कार्यो में विजय मिलेगी। मासांत में जटिल परिस्थितिया आने के बावजूद आप स्थितियों को काबू पा जायेंगे। परिस्थितियों में आश्चर्यजनक परिवर्तन दिखेगा। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। मार्च मास की 3, 11, 13, 20 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह स्त्री वर्ग से सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होगा। मन में चिंतायें बनी रहेंगी। चोरी का भय रहेगा। मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो रिश्ते भी आयेंगे। नवीन कार्य का प्रारम्भ होगा। व्यावसायिक मामलो मे तेजी आयेगी। साझेदारी कार्यों से सावधान रहें। लम्बी यात्राएं लाभप्रद होंगी। अचानक कहीं से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर माह संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ की दृष्टि से यह माह अच्छा जायेगा। मार्च मास की 1, 7, 10, 19 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। यदि बेरोजगार है तो रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र वर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। कुल मिलाकर माह में लाभ की स्तिथिया निरंतर बनी रहेगी। नवीन कार्य व्यवसाय भी प्रारम्भ होना सम्भव। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा किंतु खानपान का ध्यान रखें। मार्च मास की 5, 14, 24 एवं 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में अवरोध उत्पन्न होंगे। जिस कारण मन में खिन्नता का भाव रहेगा। उत्तरार्द्ध में जाकर समस्याओ का समाधान भी होगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहेंगे। लोकप्रियता सामाजिक मान सम्मान मे कमी आयेगी। वाहन चलाने मे सावधानी बरतें। मासांत में समस्याओं का समाधान भी निकलने लगेगा। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। निकट सहयोगी के कारण भी परेशानी होगी। बुखार, इंफेक्शन आदि के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 10, 20, 22 एवं 29  तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की स्तिथिया आयेंगी। विदेश यात्रा योग। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। राजनैतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे। इस माह आपका अधिकांश समय आय वृद्धि पर केन्द्रित होगा। यात्राओं की अधिकता बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। इस माह व्यावसायिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। भागीदारी कार्यो में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। एलर्जी, चर्म एवं पित्त प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 7, 9, 18, 26 एवं 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

9- धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह जीवन का बड़ा परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ व्यावसायिक लाभ अच्छे होंगे वहीं पारिवारिक विवाद चरम पर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस माह आपको अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर पारिवारिक मामलों में अन्यथा बड़ी हानि सम्भव। कार्य क्षेत्र में आपकी एकाग्रता उच्च कोटि की होगी। जिद्दीपन के कारण परेशानियाँ जन्म लेती हैं, अत: ध्यान रखें। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों से विवाद सम्भव। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 4, 5, 13, 21 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह कार्य व्यवसाय में लाभ की स्थितिया निरंतर बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। नवीन कार्य योजना का प्रारम्भ होगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। जीवन संगिनि का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मास कुछ-कुछ शुरुआती परेशानी देगा किंतु तदुपरांत सिथतियाँ सामान्य रहेंगी। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। मित्र वर्ग में अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर मास पर्यत्न लाभ की सिथतियाँ बनी रहेंगी। मित्रवर्ग अथवा सलाहकारों की सलाह न मानने के कारण हानि होगी। रक्त चाप, रक्त  विकार आदि रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मार्च मास की 8, 11, 19 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं   “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

11- कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन की स्तिथि अच्छी रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में चिंता बनी रहेंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। भवन निर्माण की योजना बनेगी। यात्राओं में कष्ट होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित होकर कार्य न करें अन्यथा हानि सम्भव। उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन की योजना आपके मन में रहेंगी। मासांत में वह फलीभूत भी होंगी। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर इस माह कार्य क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 9, 11, 18, 20 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह कार्य व्यवसाय में स्तिथिया कठिन रहेंगी।  कठिन समय होने के कारण परिस्थितियाँ भिन्न होने लगेगी। कुल मिलाकर यह माह घटना प्रधान रहेगा। भ्रम की स्थितियाँ बनी रहेंगी। उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र में अच्छे संकेत दिखेंगे। संतान के कारण कष्ट होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आयेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मासांत में नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष के कारण चिन्तित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नये प्रयोग आंशिक सफल होंगे। साझेदारी मामलों में समस्याये आयेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर रोग सम्भव। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित भी रहेंगे। मार्च मास की 2, 12, 20 एवं 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर न करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अथवा ब्याक्तिगत रूप से मिलकर अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

पंडित उमेश चन्द्र पन्त

Phone: +91-11-26496501

Monday, 2 December 2013

मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार





मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2013 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार :

पं. उमेश चन्द्र पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र , वेब साइट: www.pavitrajyotish.com  
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com ,   फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

दिसम्बर मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार :
1 दिसम्बर : मास शिवरात्री,  2 दिसम्बर : स्नान दान की अमावस्या,  6 दिसम्बर : गणेष चतुर्थी,  7 दिसम्बर : नाग पंचमी,  8 दिसम्बर : मित्र सप्तमी,  9 दिसम्बर : दुर्गाष्टमी,  महानवमी (महानन्दा नवमी), 13 दिसम्बर : मोक्षदा एकादशी,  14 दिसम्बर : शनि प्रदोष व्रत,  16 दिसम्बर : पूर्णिमा व्रत, दत्तात्रेय जयन्ती,  17 दिसम्बर : मार्गशीर्ष पूर्णिमा,  21 दिसम्बर : गणेश चतुर्थी व्रत,  25 दिसम्बर : क्रिसमस डे (बड़ा दिन), अष्टमी,  28 दिसम्बर : सफला एकादशी व्रत,  30 दिसम्बर : सोम प्रदोष व्रत,  31 दिसम्बर : मास शिवरात्रि व्रत।

मासिक राशिफल माह दिसम्बर 2013:
1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो,
इस माह लम्बी यात्राऐं होंगी जिससे शारीरिक थकान एवम अस्वस्थता महसूस होगी। शत्रु पक्ष हानि पहुँचाने की चेष्टा करेगा। व्यापारिक स्तिथि सामान्य रहेगी। धार्मिक कार्यो पर व्यय होगा। उत्तरार्द्ध  में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। घटना क्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में उन्नति हेतु आप अथक परिश्रम करेंगे। आपके भगीरथ प्रयास आपको निश्चित ही नयी ऊचार्इयाँ देंगे। मासांत में कार्यक्षेत्र में बड़ी उन्नति दिखेंगीं।  कार्य की अधिकता से शारीरिक पीड़ा रहेगी। सामान्यत: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिसम्बर माह की 1, 10, 19, 28 एवं 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की स्तुति करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो
इस माह व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक सुख सहयोग का लाभ मिलेगा। मित्र वर्ग से वांछित सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी सुखद समाचार मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना फलीभूत होगी। उत्तरार्द्ध में योजनाओं में परिवर्तन करेंगे। भागीदारी मामलों में सचेत रहने की आवश्यकता है। लम्बित कोर्ट कचहरी मामलों में विजय मिलेगी। जीवन साथी से संबंध मधुर रहेंगे। शीत प्रकृति के रोग, बदन दर्द आदि के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। दिसम्बर माह की 6, 16, 18 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की स्तुति करें एवं ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा
इस माह अनियमित दिनचर्या, मन में अशांति एवम शत्रुओं से हानि होगी। यात्रा-तीर्थटन का लाभ मिलेगा। साझेदारी कार्यों को सोच समझकर करे। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। विधार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से लाभ होगा। विदेश यात्रा सम्भव। मित्रवर्ग से धोखा होगा। नवीन कार्य प्रारम्भ करेंगे। इस माह कुल मिलाकर समस्याओं की अधिकता रहेगी। भूमि, भवन सम्बन्धी विवाद होगा। उत्तरार्द्ध में कार्य क्षेत्र में भी परेशानियाँ बढ़ेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से मास ठीक-ठाक जायेगा। दिसम्बर माह की 1, 10, 14, 17 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस माह समाज में मान सम्मान, ख्याति मिलेगी। राजनैतिक लाभ मिलेगा। समाज में आपका विशेष व्यक्तित्व झलकेगा। भूमि, भवन का लाभ मिलेगा। सुख सुविधाओं पर व्यय होगा। कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगीं परिवार का वांछित सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण लोगो से मदद मिलेगी। व्यवसाय में नवीन परीक्षण करेंगे, जो कि सफल भी होगा। जीवन साथी के नाम से किया गया व्यवसाय ज्यादा लाभप्रद होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से माह नरम रहेगा। उदर विकार, नेत्र पीड़ा से कष्ट होगा। दिसम्बर माह की 6, 14, 26, एवम      27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी की अराधना करें एवं ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस माह रोजगार क्षेत्र में वांछित लाभ होगा। साझेदारी कार्यो में हानि उठानी पड़ेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यो का आयोजन होगा। हास्य-विनोद आयोजनो में शरीक होंगे। आभूषण, स्र्वर्णादि में निवेश करेंगे। किसी सामाजिक विवाद में आक्षेप लगेंगे। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा। उत्तरार्द्ध में आर्थिक हानि संभव। ऋण लेने की स्तिथिया आयेंगी। उच्चाधिकारियों से अकारण विवाद होगा। पद-प्रतिष्ठा को लेकर चिन्तित होंगे। रक्तचाप, खाँसी एवं शीत प्रकृति के रोगों से पीड़ा होगी। दिसम्बर माह की 11, 20, 30 एवं 31 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की स्तुति करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह लम्बी यात्रा एवं सामाजिक धार्मिक क्रियाकलापों में हिस्सेदारी बढ़ेगी। बारम्बार आर्थिक लाभ की स्तिथिया आयेंगी। विधार्थी वर्ग को शिक्षा क्षेत्र में मनोनुकूल लाभ होगा। बनते हुए कार्यों में अवरोध उत्पन्न होगा। मित्रजनो से मनमुटाव बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन में कष्ट कारक स्तिथिया आयेंगी। उत्तरार्द्ध में कार्यो में प्रगति होगी। मासांत में किसी नवीन कार्य योजना पर कार्य करेंगे। शत्रु पक्ष हानि पहुँचाने की भरपूर चेष्टा करेगा। यह आपकी लोकप्रियता का भी समय है। खान-पान के कारण पाचन संस्थान संबंधी रोग परेशान करेंगे। दिसम्बर माह की 7, 17, 26 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवं ''ऊँ शं शन्नैश्चराय नम: का जप करें।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते
यह माह मनोकामना पूर्ण करने का माह सिद्ध होगा। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। व्यावसायिक कार्यो में आप तेजी से निर्णय लेने लगेंगे। उत्तरार्द्ध  में कठिन परिस्तिथियों का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्यों में धन व्यय होगा। कानूनी वाद विवाद की स्तिथिया आयेंगी एवं बात आगे बढ़कर कोर्ट कचहरी तक पहुँच जायेंगी। मन में बेचैनी बने रहने के कारण बनते हुए कार्यों में बाधायें आयेंगी। मासांत मे कुछ राहत अवश्य मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। आपका स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। दिसम्बर माह की 3, 5, 15, 23 एवं 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की स्तुति करें एवं ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस माह शिक्षा में बाधा, कार्य-व्यवसाय में कमी एवं शारीरिक कष्ट जैसी परिस्तिथियों उत्पन्न होगी। अत्यधिक कार्य व्यस्तता रहेगी, जिस कारण अन्य आवश्यक कार्यो में विलम्ब होगा। उत्तरार्द्ध में व्यापारिक कार्यो में प्रगति होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। किसी नये मित्र का आगमन होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा होगी। भाग्य वृद्धि कारक घटनायें हो सकती हैं। आप व्यावसायिक मामलों में शीघ्र गति से निर्णय लेंगे। भागीदारी कार्यों में लाभ होगा। कमर दर्द, शीत प्रकृति के रोग (सर्दी, जुकाम) के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। दिसम्बर माह की 1, 15, 29 एवं 31 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।  आप शिवजी की अराधना करें एवं ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें।

9- धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे
इस माह व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा। इस माह भूमि-भवन का लाभ भी होगा। सामाजिक कार्यों में मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक एवं राजनैतिक वर्चस्व बढ़ेगा। राजकीय कार्यों में सफलता मिलेगी। यदि आप किसी कानूनी विवाद में हैं तो विजय श्री मिलेगी। आपके असाधारण प्रयास से इस माह आपकी लाभ की मात्रा बढ़ जायेगी। उत्तरार्द्ध की अपेक्षा पूर्वार्द्ध ज्यादा अच्छा जायेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी अल्पकालिक समस्याऐं आपको स्वयं भी देखने को मिलेंगी। दिसम्बर माह की 6, 15, 17, 24 एवं 25 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।  आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी
इस माह आर्थिक लाभ के विशेष योग उत्पन्न हो रहे है। भूमि भवन संबंधी मनोकामना पूर्ण होगी। विविध यात्रा योग। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। कुछ जटिल समस्याओं से मुक्ति  मिलेगी। पदोन्नति के अवसर आयेंगे। माह में बड़े खर्चे आने के कारण ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध में पारिवारिक कलह के कारण कार्य-व्यवसाय प्रभावित होगा। मासांत में आर्थिक दबाव की स्तिथियाँ आयेंगी। कार्य विस्तार कार्यक्रम रुके-रुके से रह जायेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। दिसम्बर माह की 2, 11, 13 एवं 23 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की स्तुति करें एवं ''ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।

11- कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
इस माह विभिन्न माध्यमों से लाभकारी अवसर आयेंगे। राजकीय एवं न्यायालयीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आलस्य, अकर्मण्यता के कारण कर्इ कार्यों में अवरोध आयेंगे। किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से कार्य-व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो संभावनायें प्रबल हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी नवीन समस्या का उदय होगा। शत्रुओं के कारण परेशानी होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नये प्रयोग करेंगे, जिससे कि आंशिक सफलता मिलेगी। पाचन, एलर्जी एवं सर्दी-जुकाम स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे। दिसम्बर माह की 1, 9, 18, 20 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।  आप गणेश जी की अराधना करें एवं ''ऊँ गं गणपतये नम: का जप करें।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची
इस माह कार्य व्यवसाय की स्तिथि कमजोर रहेगी। चिंताजनक स्तिथियों के कारण मन उदास रहेगा। मित्र वर्ग से आशानुरुप सहयोग नहीं मिलेगा। अत्यधिक व्यय होगा। किन्ही अपरिहार्य कारणों से कानूनी प्रपंचो में फँसना पड़ेगा। धन हानि भी सम्भव। शत्रुओं की वृद्धि होगी। परिवार में विवाद की परिस्थितिया उत्पन्न होंगी। उत्तरार्द्ध में कठिन परिस्थितियों में सुधार आयेगा। सामाजिक एवं राजनैतिक वर्चस्व बड़ेगा। मास पर्यत्न अत्यधिक श्रम साध्य करना पड़ेगा। उत्तरार्द्ध में समाज से कोर्इ बड़ा सम्मान मिल सकता है। विदेश यात्रा का योग। मासांत में आर्थिक कष्ट की स्तिथियाँ उत्पन्न होंगी। बने बनाये कार्यों में बाधा जायेगी। सहयोगी की राय अनसुनी करने से कार्य क्षेत्र प्रभावित होगा। रक्तचाप, शुगर व शीत प्रकृति के रोगों से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। दिसम्बर माह की 4, 13, 22 एवम 23  तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए।  आप शिवजी की अराधना करें एवं ''ऊँ नम: शिवाय का जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

प0  उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi, ganeshaspeakscom
Phone: +91-11-26496501
       +91-11-9582192381