Ask me a question now! World Renowned Astrologer: Zodiac Horoscope Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label Zodiac Horoscope. Show all posts
Showing posts with label Zodiac Horoscope. Show all posts

Wednesday, 5 March 2014

Horoscope Rashifal March 2014


Astrology Vedic Horoscope Predictions

मासिक राशिफल माह मार्च 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

पं. उमेश चन्द्र पंत, पवित्र ज्योतिष केंद्र , वेब साइट: www.pavitrajyotish.com  
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com ,   फोन : +91-9582192381, +91-11-26496501

मार्च मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:

1 मार्च : स्नान दान-श्राद्ध अमावस्या, 2 मार्च : रामकृष्ण परमहंस जयंती, 4 मार्च : वैनायकी गणेश चतुर्थी,  8 मार्च : कामदा सप्तमी व्रत,  9 मार्च : होलाष्टक प्रारम्भ,  12 मार्च : आमलकी एकादशी,  14 मार्च : प्रदोष व्रत16 मार्च : स्नान-व्रत पूर्णिमा, होलिका दहन,  17 मार्च : होली (छरड़ी, धुलैण्डी),  20 मार्च : संकष्टी गणेश चर्तुर्थी,  23 मार्च : शीतला सप्तमी,  24 मार्च : शीतलाष्टमी,  27 मार्च : एकादशी व्रत,  28 मार्च : प्रदोष व्रत,  29 मार्च : मास शिवरात्री व्रत30 मार्च : स्नान-दान-श्राद्ध अमावस्या,  31 मार्च : वासंतीय नवरात्र प्रारम्भ, हिन्दू नववर्ष विक्रम सम्वत 2071 प्रारम्भ (कीलक नाम संवत्सर)।

जिज्ञाशु ज्योतिष प्रेमियों के लिए - कैसे जाने अपना राशिफल
यह मासिक कुण्डली पूर्वानुमान मार्च 2014 वैदिक विश्लेषण चन्द्र  राशि आधारित राशिफल है। वैदिक ज्योतिष में चन्द्रमा को अत्यन्त महत्ता दी गयी है। “ चन्द्रमा मनसो जात:” ज्योतिष में चन्द्रमा को मन का कारक माना गया है। चूंकि चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह है। सभी ग्रहों का चुम्बकीय प्रभाव चन्द्रमा के माध्यम से ही पृथ्वी पृथ्वी पर पहुँचता है। मस्तिष्क का नेतृत्व भी चन्द्रमा के द्वारा ही किया जाता है। इन्ही कारणो से भारतीय वैदिक ज्योतिष में चन्द्र राशि को अत्यंत महत्ता दी गयी है। यदि विंशोतरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभावों में वृद्धि हो जायेगी, अन्यथा यह क्रम विपरीत होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस राशि में थे, वही आपकी राशि कहलायेगी, अत: दिये गये बारह राशियों के राशिफल को तदनुरुप ही अपने लिए माने। प्रत्येक राशि के साथ आपका प्रारंभिक नाम जन्माक्षर दिया जा रहा है अत: जन्माक्षर अनुसार ही अपना राशिफल पढ़े। सम्पूर्ण शुभकामनाओं सहित।

मासिक राशिफल माह मार्च 2014:

1- मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
इस माह कार्य व्यवसाय की स्तिथिया सामान्य रहेंगी। विधार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। मार्च मास घटना प्रधान रहेगा। सब कुछ अच्छा होते हुए भी अज्ञात भय बना रहेगा। मित्रों का आगमन होगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। प्रथमार्ध जहां तनावपूर्ण होगा वही उत्तरार्द्ध अच्छा जायेगा। अच्छी आय होने पर भी धन की कमी बनी रहेगी। आंतो के इंफेक्शन या नाभि प्रदेश के आस पास परेशानियाँ होंगी। ऋण लेना पड़ेगा। मास मार्च की 7, 9, 19, 27 एवं 29 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं  “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

2- वृषभ (Taurus) उ, , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि एवं कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ेगी। यह माह बड़ा परिवर्तन वाला सिद्व होगा। ऋण लेने की स्थितियाँ भी उत्पन्न होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में कठिनाइयाँ आयेंगी। साझेदारी कार्यो में हानि सम्भव। भूमि-भवन का लाभ होगा। तीर्थ यात्रा सम्भव। स्वास्थ्य के संबंध में सावधानियाँ बरतें। व्यय की अधिकता के कारण भी परेशानियाँ होंगी। मार्च मास की 4, 5, 15, 22 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

3- मिथुन (Gemini), की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह में घटनाओं की अधिकता रहेंगी। नवीन कार्य प्रारम्भ होंगे। इस माह कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन होना भी सम्भव है। स्थानांतरण का योग। उत्तरार्द्ध में अकारण ही पारिवारिक विवाद उत्पन्न होंगे। विधार्थियों को शैक्षिक प्रतियोगिताओं में लाभ होगा। किसी नये उपकरण की खरीदारी करेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार अथवा शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कठिन समय है। मार्च मास की 7, 17, 24 एवं 26 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

4- कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह खुशखबरी की प्राप्ति होगी। यह माह कर्इ मायनो में महत्वपूर्ण सिद्व होगा। मित्र वर्ग से सहयोग मिलेगा। संतान के कारण चिंता होगी। खासकर स्त्री वर्ग से लाभ की आशा। न्यायालयी कार्यो में विजय प्राप्त होगी। भूमि संबंधी कार्यो में विजय मिलेगी। मासांत में जटिल परिस्थितिया आने के बावजूद आप स्थितियों को काबू पा जायेंगे। परिस्थितियों में आश्चर्यजनक परिवर्तन दिखेगा। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। मार्च मास की 3, 11, 13, 20 एवं 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

5- सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह स्त्री वर्ग से सम्पर्क लाभकारी सिद्ध होगा। मन में चिंतायें बनी रहेंगी। चोरी का भय रहेगा। मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो रिश्ते भी आयेंगे। नवीन कार्य का प्रारम्भ होगा। व्यावसायिक मामलो मे तेजी आयेगी। साझेदारी कार्यों से सावधान रहें। लम्बी यात्राएं लाभप्रद होंगी। अचानक कहीं से बड़ी प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर माह संघर्षपूर्ण रहेगा। स्वास्थ की दृष्टि से यह माह अच्छा जायेगा। मार्च मास की 1, 7, 10, 19 एवं 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

6- कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह मांगलिक कार्यो पर व्यय होगा। लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। यदि बेरोजगार है तो रोजगार प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र वर्ग का मार्गदर्शन आपके लिए आगे चलकर लाभदायक सिद्ध होगा। कुल मिलाकर माह में लाभ की स्तिथिया निरंतर बनी रहेगी। नवीन कार्य व्यवसाय भी प्रारम्भ होना सम्भव। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा किंतु खानपान का ध्यान रखें। मार्च मास की 5, 14, 24 एवं 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

7- तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह व्यावसायिक कार्यो में अवरोध उत्पन्न होंगे। जिस कारण मन में खिन्नता का भाव रहेगा। उत्तरार्द्ध में जाकर समस्याओ का समाधान भी होगा। आर्थिक तंगी के कारण परेशान रहेंगे। लोकप्रियता सामाजिक मान सम्मान मे कमी आयेगी। वाहन चलाने मे सावधानी बरतें। मासांत में समस्याओं का समाधान भी निकलने लगेगा। आय-व्यय का संतुलन बिगड़ेगा। निकट सहयोगी के कारण भी परेशानी होगी। बुखार, इंफेक्शन आदि के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 10, 20, 22 एवं 29  तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं “  ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

8- वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की स्तिथिया आयेंगी। विदेश यात्रा योग। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। राजनैतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे। इस माह आपका अधिकांश समय आय वृद्धि पर केन्द्रित होगा। यात्राओं की अधिकता बढ़ेगी। व्यावसायिक यात्राएं लाभप्रद होंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। इस माह व्यावसायिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। भागीदारी कार्यो में लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। एलर्जी, चर्म एवं पित्त प्रकृति के रोग परेशान करेंगे। मार्च मास की 7, 9, 18, 26 एवं 28 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

9- धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह जीवन का बड़ा परिवर्तन आपको देखने को मिलेगा। एक तरफ जहाँ व्यावसायिक लाभ अच्छे होंगे वहीं पारिवारिक विवाद चरम पर होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। इस माह आपको अत्यंत सावधानी बरतने की आवश्यकता है, खासकर पारिवारिक मामलों में अन्यथा बड़ी हानि सम्भव। कार्य क्षेत्र में आपकी एकाग्रता उच्च कोटि की होगी। जिद्दीपन के कारण परेशानियाँ जन्म लेती हैं, अत: ध्यान रखें। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्चाधिकारियों से विवाद सम्भव। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 4, 5, 13, 21 एवं 23 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

10- मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह कार्य व्यवसाय में लाभ की स्थितिया निरंतर बनी रहेंगी। धार्मिक कार्यो में व्यय होगा। नवीन कार्य योजना का प्रारम्भ होगा। स्त्री सुख में वृद्धि होगी। जीवन संगिनि का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मास कुछ-कुछ शुरुआती परेशानी देगा किंतु तदुपरांत सिथतियाँ सामान्य रहेंगी। आय के नये स्त्रोत विकसित होंगे। मित्र वर्ग में अनावश्यक विवाद भी उत्पन्न होंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। कुल मिलाकर मास पर्यत्न लाभ की सिथतियाँ बनी रहेंगी। मित्रवर्ग अथवा सलाहकारों की सलाह न मानने के कारण हानि होगी। रक्त चाप, रक्त  विकार आदि रोगो के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मार्च मास की 8, 11, 19 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवं   “ ऊँ गं गणपतये नम: ” का नित्य जप करे।

11- कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन की स्तिथि अच्छी रहेगी। चिड़चिड़ापन रहेगा। मन में चिंता बनी रहेंगी। भूमि भवन का लाभ होगा। भवन निर्माण की योजना बनेगी। यात्राओं में कष्ट होगा। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। मित्रवर्ग से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता से प्रेरित होकर कार्य न करें अन्यथा हानि सम्भव। उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन की योजना आपके मन में रहेंगी। मासांत में वह फलीभूत भी होंगी। भाग दौड़ की अधिकता रहेगी। कुल मिलाकर इस माह कार्य क्षेत्र में एक अच्छी शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। मार्च मास की 9, 11, 18, 20 एवं 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं “ ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय ” का नित्य जप करें।

12- मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह कार्य व्यवसाय में स्तिथिया कठिन रहेंगी।  कठिन समय होने के कारण परिस्थितियाँ भिन्न होने लगेगी। कुल मिलाकर यह माह घटना प्रधान रहेगा। भ्रम की स्थितियाँ बनी रहेंगी। उत्तरार्ध में कार्य क्षेत्र में अच्छे संकेत दिखेंगे। संतान के कारण कष्ट होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आयेगी। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। मासांत में नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष के कारण चिन्तित रहेंगे। व्यवसायिक क्षेत्र में नये प्रयोग आंशिक सफल होंगे। साझेदारी मामलों में समस्याये आयेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर रोग सम्भव। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित भी रहेंगे। मार्च मास की 2, 12, 20 एवं 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी का अराधना करें एवम “ ऊँ नम: शिवाय ” का नित्य जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर न करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अथवा ब्याक्तिगत रूप से मिलकर अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।

पंडित उमेश चन्द्र पन्त

Phone: +91-11-26496501

Saturday, 28 December 2013

मासिक राशिफल माह जनवरी 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार



मासिक राशिफल माह जनवरी 2014 एवं मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
पं. उमेश  चन्द्र  पंत,   पवित्र ज्योतिष केंद्रवेबसाइट: www.pavitrajyotish.com
र्इ मेल : pavitrajyotish@gmail.com  फोन: +91-9582192381, +91-11-26496501

जनवरी मास के व्रत, पर्व एवम त्यौहार:
1 जनवरी: नववर्ष 2014 (र्इ0), देवपितृ कार्य अमावस्या,  4 जनवरी: गणेश चतुर्थी व्रत,  5 जनवरी : गुरु गोविन्द सिंह जयन्ती,  8 जनवरी: दुर्गाष्टमी,  10 जनवरी: शाम्ब दशमी,  11 जनवरी: पुत्रदा एकादशी व्रत,  12 जनवरी: स्वामी विवेकानन्द जयंती,  13 जनवरी: प्रदोष व्रत, लोहड़ी पर्व,  14 जनवरी: मकर संक्रांति (माघ मास प्रारम्भ),   15 जनवरी: पूर्णिमा व्रत (माघ स्नान प्रारम्भ),  19 जनवरी: संकष्ट चर्तुथी व्रत,   24 जनवरी: दुर्गाष्टमी, कालाष्टमी,   26 जनवरी: भारतीय गणतंत्र दिवस (65वाँ),  27 जनवरी: एकादशी व्रत,  28 जनवरी: प्रदोष व्रत,  29 जनवरी: मास शिवरात्री30 जनवरी: मौनी अमावस्या, देवपितृ कार्य अमावस्या,  31 जनवरी: गुप्त नवरात्री प्रारम्भ।

मासिक राशिफल माह जनवरी 2014:
मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ ।
नववर्ष का पहला माह जनवरी कुछ शुरुआती परेशानी लेकर आयेगा, किन्तु जल्दी ही परिस्तिथिया सामान्य हो जायेंगी। मास में हानि एवं लाभ बना रहेगा। परिवार का पूर्ण सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। विधार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कार्य व्यवसाय में व्यवधान आयेंगे। भूमि भवन का लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता  पड़ेगी। ऋण लेने की स्तिथिया उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। शीत प्रकृति के रोग, बदन दर्द, कमर दर्द परेशान करेगा। जनवरी माह की 3, 12, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप निरन्तर विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।

वृषभ (Taurus) , , , , बा, बी, बे, बो ।
इस माह कार्य क्षेत्र में कोर्इ महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित होगा। नजदीकी रिश्तों में अनावश्यक कड़वाहट आयेंगी। भूमि-भवन की प्राप्ति के योग। उच्चाधिकारियों की अनुकम्पा प्राप्त होगी। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। मासांत में आय के नये स्त्रोत विकसित होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगीं। स्वास्थ्य नरम रहेगा। उदर विकार, सर्दी जुखाम रहेगा। मास की 1, 9, 18, 26 एवम 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम  ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।

मिथुन (Gemini) , की, कू, , , , के, को, हा ।
इस माह नवीन कार्य व्यवसाय की योजनाएं बनेंगी। मांगलिक कार्यो में व्यय होगा। निकट सम्बन्धियों से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। उत्तरार्द्ध में कार्य व्यवसाय में परेशानियाँ आयेंगी। वाहन प्राप्ति का योग। विदेश यात्रा सम्भव। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। इस माह बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना हितकर नहीं होगा। मित्रवर्ग के सहयोग से कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। मासांत में लोकप्रियता का ग्राफ भी बढ़ेगा। स्वास्थ सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 3, 12, 24 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो ।
इस माह कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार व मित्रजनो का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्तित होंगे। विधार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। इस माह बारम्बार भाग्योदयकारी घटनाऐ आयेंगी। स्थान परिवर्तन सम्भव। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगो से सम्पर्क बढ़ेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। माह में लिये गये उच्च कोटि के व्यावसायिक निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। उदर विकार या पाचन संस्थान सम्बन्धी विकारों से सावधान रहें। जनवरी मास की 8, 17, 19 एवम 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ।
इस माह धन का आवागमन अच्छा एवम धन की स्थिरता रहेगी। भूमि भवन संबंधी कोर्इ विवाद उत्पन्न होगा। मास में कर्इ बार टकराव की स्तिथिया आयेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रहेगे। आपकी योजना, प्रतिबद्धता आपको सफलता दिलायेगी। उत्तरार्द्ध में जैसे भाग्य आपका इंतजार कर रहा होगा। वायु विकार एवम त्वचा रोग के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मासांत में हाताशा की भावना से गुजरेंगे। जनवरी माह की 5, 14, 22 एवम 24 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम ऊँ घृणि: सूर्याय नम: का नित्य जप करें।

कन्या (Virgo) टो, पा, पी,पू, , , , पे, पो।
इस माह नवीन योजनाएँ बनेंगी एवम सफलतापूर्वक क्रियान्वित भी होंगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। परिवार में मागंलिक कार्यो का आयोजन होगा। किन्ही कारणवश जमा पूंजी व्यय करनी पड़ेगी। आर्थिक स्तिथिया अनुकूल न होने से क्लेश होगा। उत्तरार्द्ध  में स्तिथियों में आंशिक सुधार दिखेगा। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी मनवांछित सफलता नहीं मिलेगी। शत्रु पक्ष से हानि संभव, परिवार व जीवनसाथी का सम्पूर्ण सहयोग मिलेगा। शिर:शूल एवम शारीरिक पीड़ा, पिण्डलियों में दर्द से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जनवरी मास की 1, 11, 19, 28 एवम 30 तारीखें नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी की अराधना करें एवम  ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते ।
इस माह कार्य व्यवसाय में वृद्धि होगी। वाद-विवाद की स्तिथियों में वृद्धि होगी। जीवन साथी व परिवार के कारण चिंतित रहेंगे। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। न्यायालयी कार्यो में विजयश्री मिलेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। उत्तरार्द्ध में आय के नये स्त्रोत जुड़ेगे। यात्राओं की अधिकता रहेगी। सहयोगी की राय न मानने से कार्यक्षेत्र प्रभावित होगा। उच्चाधिकारियों से अनावश्यक वाद-विवाद, कलह उत्पन्न होगा। मासांत में किसी नयी कार्य योजना पर कार्य करेंगे। स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 6, 15, 25 एवम 26 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम ऊँ शं शन्नैश्चराय नम: का नित्य जप करें।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ।
इस माह सामाजिक मान प्रतिष्ठा में कमी आयेगी। राजकीय कार्यो में बाधायें उत्पन्न होंगी। शत्रुपक्ष हानि पहुँचाने की चेष्टा करेगा। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। मांगलिक कार्यो में शामिल होने का अवसर मिलेगा। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी अनुकूल सफलता नहीं मिल पायेगी। जीवनसाथी से विवाद की स्तिथिया आयेंगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। उत्तरार्द्ध से कार्य क्षेत्र में धीरे-धीरे वृद्धि एवं सफलता प्राप्त होगी। अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। जनवरी माह की 3, 13, 22 एवम 23 तारीखे नेष्ट फलदायक है, अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी की अराधना करें एवम ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।

धनु ( Sagittarius) ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे ।
इस माह समाज में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यदि आप बेरोजगार है तो रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कार्य क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक सिद्ध होगा। धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। उत्तरार्द्ध में कार्य क्षेत्र में लापरवाही व अनियमितता के कारण कुछ हानि भी सम्भव है। स्वजनो से वाद - विवाद की स्तिथिया आयेंगी। पारिवारिक सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। मित्रजनों से वातावरण कुछ दूषित रहेगा। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना उचित नहीं कहा जा सकता। शीत प्रकृति के रोगो से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। सार्वजनिक रुप से आप सम्मानित भी किये जायेंगे। जनवरी माह की 1, 11, 21 एवम 30 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी ।
इस माह कार्य क्षेत्र में उन्नति होगी। धन लाभ की स्तिथिया बनी रहेगी। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। शत्रुपक्ष आपको हानि नहीं पहुँचा पायेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। अत्यधिक भागदौड़ भरा माह रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। छोटे-छोटे व्यावसायिक निर्णय आगे चलकर लाभप्रद सिद्ध होंगे। उत्तरार्द्ध में कार्य सम्पन्नता की गति अत्यंत धीमी रहेगी। फिर भी सफलता का प्रतिशत अच्छा जायेगा। सर्दी जुकाम, श्वास की तकलीफो से गुजरना होगा। अन्य सामान्यत: ठीक रहेगा। जनवरी माह की 4, 15, 19 एवम 22 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं अत: सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम ऊँ गं गणपतये नम: का नित्य जप करें।

कुंभ ( Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ।
इस माह आर्थिक उपलब्धिया अच्छी रहेगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारियों से मनवांछित सहयोग मिलेगा। माह में आप कर्इ साहसिक निर्णय भी लेंगे। सार्वजनिक रुप से आप सम्मानित भी किये जायेंगे। यात्राओं की अधिकता रहेगी। वह छोटी व बड़ी दोनो प्रकार की होंगी। यह समय आपके कार्य स्थान एवं समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला हैं। उतावली में किये गये कार्यो में प्रतिकूलता भी दिखेंगी। भूमि भवन में निवेश लाभप्रद रहेगा। मासांत में परेशानियों में वृद्धि होगी। भागदौड़ की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। जनवरी माह की 11, 13, 23 एवम 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अत: सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु भगवान की अराधना करें एवं ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का नित्य जप करें।

मीन (Pisces) दी, दू, , , दे, दो, चा, ची ।
इस माह परिस्तिथियाँ प्रतिकूल रहेंगी, जिस कारण मानसिक उच्चाटन एवं धन संबंधी समस्याए बनी रहेगी। शत्रु पक्ष से हानि सम्भव। पारिवारिक विवाद में वृद्धि होगी। भूमि-भवन का लाभ होगा। गृह निर्माण कार्य प्रारम्भ होना सम्भव। उत्तरार्द्ध में लोकप्रियता में वृद्धि होगी, किन्तु ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। घर में किसी सदस्य के  स्वास्थ्य के कारण भी चिन्तित रहेंगे। मासांत में आय के नवीन स्त्रोत भी विकसित होंगे। कुल मिलाकर माह मिला जुला फल देकर जायेगा। उच्चाटन, शीत प्रकृति के रोग स्वास्थ्य को प्रभावित करेंगे। जनवरी माह की 6, 16, 24 एवम 25 तारीखे नेष्ट फलदायक है अत: सावधान रहना चाहिए। आप शिवजी की अराधना करें एवम ऊँ नम: शिवाय का नित्य जप करें।

क्या आप भी जानना चाहते हैं अपना व्यक्तिगत भविष्यफल? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अथवा फ़ोन द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।


प0  उमेश चन्द्र पन्त ज्योतिषाचार्य,
Celebrity Astrologer: astroyogi
Phone: +91-11-26496501
       +91-11-9582192381