Ask me a question now! World Renowned Astrologer: janampatri Tweets by @pavitrajyotish
Showing posts with label janampatri. Show all posts
Showing posts with label janampatri. Show all posts

Sunday, 5 May 2013

पंडित उमेश चन्द्र पन्त एक संक्षिप्त परिचय

 
पंडित उमेश चंद्र पंत: एक संक्षिप्त परिचय

विश्वविख्यात ज्योतिषी पं. उमेश चंद्र पंत का जन्म 6 मई 1970 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (थल) स्थित लेजम पंत गांव में हुआ। बचपन से ही उन्हें ज्योतिष में अत्यधिक रुचि थी। वर्ष 1985 में हिंदी जगत की प्रतिष्ठित पत्रिका “कादम्बिनी” के माध्यम से उनकी ज्योतिष के प्रति रुचि और बढ़ी। उस समय कादम्बिनी में तंत्र, मंत्र और ज्योतिष पर विशेषांक नियमित रूप से प्रकाशित होते थे। पंडित जी अपने जानने वालों की जन्मपत्रिका लेकर बैठते और उपाय सुझाते, जिससे लोगों को चमत्कारिक लाभ होने लगा। लगातार ज्योतिष में गहन कार्य करने के उपरांत उन्होंने वर्ष 2000 में "पवित्र ज्योतिष" की स्थापना की। इसके साथ ही, उन्होंने अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (पंजीकृत) से ज्योतिष की संपूर्ण पढ़ाई भी पूरी की। उनके वर्षों के अध्ययन और स्वाध्याय के साथ-साथ अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ में प्राप्त शिक्षा ने उनके ज्योतिषीय ज्ञान को और भी निखारा। वर्तमान में पंडित जी कई विश्वस्तरीय पोर्टल और पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं और पूर्ण विनम्रता के साथ ज्योतिष के माध्यम से सेवा प्रदान कर रहे हैं।
 
  • शिक्षा: स्नातक और मेवाड़ विश्वविद्यालय से संबद्ध AIFAS से ज्योतिषीय विशेषज्ञता के लिए मान्यता प्राप्त।
  • व्यवसाय: संस्थापक ज्योतिषी - पवित्रज्योतिष, लेखक, उद्यमी, परोपकारी – नई दिल्ली, भारत
  • सक्रिय वर्ष: 1988 से वर्तमान
  • संगठन: पवित्रज्योतिष
  • जाने जाते हैं: भारत के प्रसिद्ध ज्योतिषी – सटीक कुंडली भविष्यवाणी और प्रभावी उपायों के लिए, वास्तु विशेषज्ञ, पूजा और अनुष्ठान विशेषज्ञ
  • पुरस्कार: लगातार नौ वर्षों (2017 से अब तक) से New Delhi India के ThreeBestRated® शीर्ष ज्योतिषी का खिताब, उत्कृष्ट प्रेरणा पुरस्कार 2024
  • सम्मान: ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष प्रभाकर, ज्योतिष शास्त्राचार्य और ज्योतिष ऋषि
क्षमता:

जन्मपत्री देखकर भविष्यवाणी करना; जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्र जैसे करियर, व्यवसाय, धन, प्रेम, शिक्षा, संपत्ति, व्यक्तिगत समस्याएं, शत्रु, विवाह, कुंडली मिलान, भागीदारी, सेहत, मुहूर्त, वास्तु टिप्स और वास्तु दोष से जुड़ी समस्याओं का समाधान।

उपलब्धियां:

ज्योतिष, अध्यात्म और संबद्ध विज्ञान में एक विश्वप्रसिद्ध ज्योतिषी। इन क्षेत्रों में निपुणता और ज्ञान से पिछले 36 वर्षों (वर्ष 1988 से) में हजारों लोगों की मदद की है। लोगों की सेवा और उनके जीवन को बेहतर बनाने में योगदान के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भूषण, ज्योतिष प्रभाकर, ज्योतिष शास्त्राचार्य और ज्योतिष ऋषि जैसी कई उपाधियों से सम्मानित किया गया है। कैरियर, व्यवसाय, धन, प्रेम, शिक्षा, संपत्ति, विवाह, पति-पत्नी संबंध, साझेदारी, भाग्य, व्यक्तिगत मामलों, स्थानांतरण, स्वास्थ्य, वास्तु, मुहूर्त आदि जीवन के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हजारों कुंडलियों का अध्ययन किया है। उन्होंने मार्गदर्शन और उपाय प्रदान किए हैं, जिससे संपर्क में आने वाले लोग एक स्वस्थ, समृद्ध और सुखी जीवन जी रहे हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सबसे अच्छे मार्गदर्शन और अचूक उपाय के लिए निश्चित आश्वासन देते हैं। स्थानीय पत्रिकाओं और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वेबसाइटों के लिए पिछले कई वर्षों से भविष्यवाणियां कर रहे हैं और कई अंतरराष्ट्रीय अग्रणी ज्योतिष वेबसाइटों और अन्य पोर्टलों पर ज्योतिष से संबंधित लेख भी लिखे हैं।

पारिवारिक परिदृश्य:

कुलीन ब्राह्मण परिवार से संबंधित हैं और पिछले 36 वर्षों से लोगों को ज्योतिषीय सलाह प्रदान कर रहे हैं। इस अवधि में उन्होंने हजारों कुण्डलियों का अध्ययन किया है। 36 वर्षों से ज्योतिष के अध्ययन-अध्यापन और मार्गदर्शन कार्य से जुड़े हुए हैं। आध्यात्मिकता, ज्योतिषीय ज्ञान और शक्ति गुरु एवं ईष्ट कुलदेवी माता जगदम्बा की कृपा से प्राप्त हुई है। उन्होंने भविष्यकथन के ज्योतिषीय मूलभूत सिद्धांतों पर प्रारंभिक शोध किया है। इस 36 वर्षों की अवधि में उन्होंने विभिन्न ज्योतिषीय पुस्तकों का अध्ययन किया और कई हजारों चार्ट का भी गहन अध्ययन किया है। उनके संपर्क में आने वाले भारतीय, एनआरआई और विदेशी सभी संतुष्ट हैं। वे हमेशा नए पाठ्यक्रम, सेमिनार और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नियमित रूप से शामिल होते हैं।

अनुभव:

36 वर्ष (ज्योतिष सलाह देने का)

निपुणता:

ज्योतिष के क्षेत्र में विशाल ज्ञान होने के बावजूद, वे हमेशा अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने में विश्वास रखते हैं। इसके लिए वे नियमित रूप से नए पाठ्यक्रम, सेमिनार और अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। टेलीफोन, ईमेल या चैटिंग के माध्यम से भी ज्योतिषीय परामर्श प्रदान करते हैं। उनकी विशेषज्ञता कुंडली पढ़ने में है और वे करियर, व्यवसाय, पैसा, प्रेम, शिक्षा, संपत्ति, व्यक्तिगत मामलों, स्थानांतरण, शत्रु, शादी, भागीदारी, स्वास्थ्य, जीवन अध्ययन, मुहूर्त, वास्तु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर उपचारात्मक उपाय प्रदान करते हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोग एक स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन का आनंद ले रहे हैं। उनके सुझाए गए उपायों ने कई लोगों के जीवन को बदल दिया है। वे वैदिक ज्योतिष के आधार पर सटीक भविष्यवाणी करने में निपुण हैं। समग्र दृष्टिकोण अपनाते हुए वे जन्म कुंडली का विश्लेषण करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि भविष्यवाणी को सही और सरल भाषा में समझाया जाए। वे अपनी कुलदेवी ईष्ट जगदंबा माता के परम भक्त हैं और समस्याओं के समाधान के लिए वैदिक पूजा और उपचार विधियों पर विश्वास करते हैं।

रुचियां:

कुंडली का पूर्वानुमान, ज्योतिषीय किताबें पढ़ना, ज्योतिष लेख लिखना, मासिक पूर्वानुमान, साप्ताहिक पूर्वानुमान लिखना, लोगों को सलाह देना, ज्योतिष परामर्श के माध्यम से लोगों की मदद करना, सटीक ज्योतिषीय उपाय करना, अपने ईष्ट की दैनिक पूजा करना, धार्मिक गीत सुनना, धार्मिक पुस्तकें पढ़ना और अधिक से अधिक लोगों की मदद करना।

ज्योतिष को करियर बनाने का कारण:

कुलीन ब्राह्मण परिवार से संबंधित हैं और बचपन से ही ज्योतिष में गहरी रुचि रखते हैं। भगवान (कुलदेवी जगदम्बा माता) में गहरा विश्वास रखते हैं। जो लोग ज्योतिष में विश्वास करते हैं, उनके लिए ज्योतिषीय उपचार जीवन बदल सकता है और वे स्वस्थ, धनी और सुखी जीवन जी सकते हैं। अपने सबसे अच्छे मार्गदर्शन और सही उपाय का आश्वासन देते हैं।

Contact information Pt. Umesh Chandra Pant
Website: PavitraJyotish



Friday, 1 February 2013

मासिक राशिफल माह फरवरी 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त


मासिक राशिफल माह फरवरी 2013 – प. उमेश चन्द्र पन्त 

1 मेष (Aries):   चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ।
इस माह अनावष्यक विवाद से बचना चाहिए। मास में कई-कई बार टकराव जनित मामले आयेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होगे। वैवाहिक कार्यो में धन व्यय होगा। भूमि भवन संबंधी कार्यो में सावधानी रखे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। माह का पूर्वाद्ध जहाँ कष्टप्रद रहेगा वही उत्तरार्द्ध में लाभप्रद स्थितियाँ आयेंगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध मधुर बनेंगे। धन प्राप्ति हेतु आप अपनी सम्पूर्ण शक्ति लगा देंगे। आप अत्यन्त कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रचुर मात्रा में आर्थिक लाभ होगा। भागीदारी कार्यो में उत्साहजनक प्राप्ति नहीं हो पायेगी। किसी बड़े स्तर से आपको मदद मिल सकती है। रिश्तो में कोई नवीन परेशानी आ सकती है। संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा। यह समय संतान के लिए श्रेष्ठ है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ जैसे वायु विकार, पाचन तंत्र की परेशानी या त्वचा संबंधी रोग परेशान करेंगे। फरवरी माह की 3, 12, 18 एवम् 24 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का जप करें। हितकर होगा।

 2  वृषभ (Taurus): , , , , बा, बी, बे, बो।
इस माह आपको नौकरी या व्यवसाय में वांछित लाभ होगा। आध्याात्मिक कार्यो की ओर रुझान बड़ेगा। भूमि-भवन प्राप्ति का योग। आर्थिक दृष्टि से यह मास आपके लिए उत्तम साबित होगा। कार्य स्थान परिवर्तन का योग भी बन रहा है। लापरवाही व अनियमित्तता के कारण कुछ हानियाँ भी सम्भव हैं। पद प्रतिष्ठा का लाभ होगा। यदि आप सही अवसर का उपयोग कर सकें तो निश्चित ही विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक लाभ का निर्णय आपके पक्ष में आयेगा। पिता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलो में विजयश्री होगी। व्यक्तिगत रिश्ते सामान्यतः मधुर बने रहेंगे। यह समय आपके कार्य स्थान व समाज में प्रतिष्ठा बनाने का उचित समय है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह मास सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। जीवन साथी से मघुर संबंध रहेंगे। कई बार मानसिक तनाव के क्षण भी आयेंगे। फरवरी माह की 6, 14, 22 एवम् 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

 3 मिथुन (Gemini):  , की, कू, , , , के, को, हा।
इस माह क्रोध के कारण कई बार स्थितियाँ विपरीत हो जायेंगी। निकट संबंधियों से विवाद होगा। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रख रहे हैं तो आशातीत सफलता मिलेगी। भूमि-भवन, वाहन से लाभ प्राप्त होगा। कार्यो के प्रति आवश्यक उत्साह रहेगा। इस माह आपके कार्य व्यवसाय में कुछ बाधायें आ सकती है। किसी षडयंत्र के प्रति सजग रहना चाहिए। धन को लेकर चिंतायें रहेंगी। इस माह आप अच्छी सफलता हेतु अत्यधिक श्रम साध्य करेंगे। प्रथर्माद्ध में जहाँ कई व्यावसायिक गतिरोध दिखेंगे, वहीं उत्तरार्द्ध में धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जायेगी। उत्तरार्द्ध के बाद आर्थिक स्थितियाँ सुधरेंगी, भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस माह कुछ परेशानियाँ देखने को मिलेंगी। उदर विकार, बदन दर्द, खासकर कमर दर्द परेशान करेगा। माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी चिन्तित रहेंगे। फरवरी माह की 3, 12, 19 एवम् 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

 4 कर्क (Cancer)ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो।
यह माह आपके लिए शुभ सूचनायें लेकर आयेगा। नये मित्र वर्ग से सम्पर्क स्थापित होगा। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। उच्चाधिकारियों से वांछित सहयोग मिलेगा। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो, वांछित सफलता मिलेगी। यात्रा का योग, जो कि लाभदायक सिद्ध होगी। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। घरेलू वातावरण प्रतिकूल हो जाने से मानसिक अशांति रहेगी। उत्तरार्द्ध में कई  तरह की समस्याऐं भी सामने आयेंगी। अनावश्यक समस्याओं के कारण अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पायेंगे। एकाग्रता भंग होने से आप हताश भी हो जायेंगे। उत्तरार्द्ध में ही व्यावसायिक कामकाज में बाधायें आयेंगी। मित्रवर्ग में कुछ वातावरण दूषित होगा। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। उच्चाटन, मानसिक अशांति, उदर विकार से पीड़ित रहेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण भी परेशान रहेंगे। आप ऐसा कुछ न करें जिस कारण नुकसान झेलना पड़े। फरवरी माह की 4, 11, 23 एवम् 25 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप लक्ष्मी व गणेश जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ श्रीं नमः’’ एवम् ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें। हितकर होगा।

 5 सिंह (Leo):   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे।
इस माह समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक आयोजन में शरीक होंगे। धार्मिक क्रियाकलापों की ओर ज्यादा रुझान होगा। विगत काफी समय से रुके हुए कार्य सम्पन्न होंगे। अनावश्यक वाद-विवाद पद-प्रतिष्ठा को प्रभावित करेगा। संतान पक्ष से खुश खबरी मिलेगी। जिनको नौकरी की तलाश है, शुभप्रद परिणाम मिलेंगे। राजकीय कार्यो में लाभ होगा। स्वर्णादि में किया गया निवेश लाभप्रद होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होगा। जीवन साथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा। पूर्वार्द्ध जहाँ सफलता देगा वही उत्तरार्द्ध में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उतावली से किये गये कार्य में प्रतिकूल स्थितियाँ दिखेंगी। मासान्त में स्थितियाँ पुनः पक्ष में होंगी। बड़ा व्यावसायिक निर्णय लेना इस माह में हितकर नही होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पूर्वार्द्ध जहाँ अच्छा रहेगा वहीं उत्तरार्द्ध में रक्तचाप, शिरःशूल एवम् शारीरिक पीड़ा जैसी परेशानियाँ होंगी। फरवरी माह की 4, 12, 18 एवम् 27 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

 6 कन्या (Virgo):  टो, पा, पू, , , , पे, पी।
इस माह पारिवारिक विवाद की स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। खासकर दाम्पत्य जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। शुभ मांगलिक कार्य होंगे। नवीन मित्रों का आगमन होगा। मन में अनजाने भय के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। किंतु उत्तरार्द्ध में स्थितियाँ नियंत्रण में होगी। किन्ही कारणवश जमा पूंजी व्यय करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल न होने से क्लेश की स्थितियाँ आ सकती हैं। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियां नियंत्रण में होगी। अत्यधिक परिश्रम उपरांत भी माफिक सफलता नहीं मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से कुछ नया करने की आवश्यकता पड़ेगी। मासांत में नवीन कार्य सम्पादन में सफलता भी मिलेगी। भविष्य हेतु यह लाभकारी होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रथमार्द्ध ठीक-ठाक किंतु उत्तरार्द्ध एवं मासान्त में सांस की तकलीफ, सर्दी-जुखाम के रोग परेशान करेंगे। फरवरी माह की 5, 11, 19 एवम् 27 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप गणेश जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ गं गणपतये नमः’’ का जप करें।

 7 तुला (Libra):  रा, री, रू, रे, ता, ती, तू, ते।
इस माह अच्छी आय के साधन निर्मित होंगे। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। नवीन कार्य प्रारम्भ होगा। व्यावसायिक गतिविधियाँ त्रीव गति से क्रियान्वित होंगी। लम्बी यात्रा का योग। राजनैतिक सम्पर्क बढ़ेंगे। कार्य स्थान में वर्चस्व बढ़ेगा। शनि की साढेसाती के कारण काफी उतार चढाव भी देखने को मिलेगा। धन प्राप्ति हेतु आवश्यकता से अधिक सक्रिय रहना होगा। शेयर बाजार में धन निवेश उचित नही होगा। भूमि-भवन, स्वर्णाभूषण में निवेश अपेक्षाकृत लाभप्रद होगा। विद्यार्थियों हेतु समय अनुकूल रहेगा। यदि आप बेरोजगार हैं तो उत्तरार्द्ध में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। नये-नये सम्पर्क स्थापित होंगे। पारिवारिक कलह के कारण कार्य व्यवसाय प्रभावित होगा। किसी पुराने मित्र के सहयोग से व्यावसायिक गतिविधियों में माकूल सुधार आयेगा, जिससे आप भी आश्चर्यचकित रह जायेंगे। उच्चाधिकारियों से अनावश्यक विवाद व असहमति हो सकती है। स्वास्थ्य भी प्रभावित रहेगा। कलह के कारण मन में उच्चाटन रहेगा। फरवरी माह की 1, 2, 13, 14 एवम् 20 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् नित्य ‘‘ऊँ शं शन्नैश्चराय  नमःका जप करें। शुभप्रद होगा।

 8 वृश्चिक (Scorpio):    तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू।
इस माह आपके सामने किसी नये कार्य व्यवसाय की योजना आयेगी। पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रुओं की वृद्धि से मन चिन्तित रहेगा। यात्राओं में व्यय होगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। शनि की साढेसाती के प्रभाव के कारण मन में उदासीनता का भाव रहेगा। व्यय का अधिक्य रहेगा, अपेक्षाकृत आय के। निवेश की दृष्टि से बहुत उचित समय नही कहा जा सकता। किसी धार्मिक आयोजन में शिरकत करेंगे। छोटी यात्राओं का अनुभव अनुकूल रहेगा। माह में लिए गये उपयोगी छोटे-छोटे निर्णय आगे चलकर लाभान्वित करेंगे। यह माह श्रेष्ठ व्यावसायिक निर्णय देगा। विदेश यात्रा सम्भव। अत्यधिक छोटी बड़ी यात्राओं के कारण व्ययाधिक्य होगा। वरिष्ठ लोगों का वांछित सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह ठीक ठाक जायेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के कारण चिन्तित रहेंगे। फरवरी माह की 5, 7, 19, 22, 24 एवम् 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् नित्य ‘‘ऊँ शं शन्नैश्चराय  नमःका जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

9 धनु (Sagittarius):  ये, यो, , भी, भू, धा, फा, ढा, भे।
इस माह आर्थिक उपलब्धियाँ प्राप्त होंगी। किसी नजदीकी मित्र से धोखा हो सकता है। मांगलिक कार्य सम्पन्न होगा। पूंजी में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहने से आर्थिक हानियाँ सम्भव। कार्य व्यवसाय संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। सामाजिक दृष्टि से मान सम्मान की प्राप्ति होगी। कुछ जटिल समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी। कई बार भाग्यशाली अवसर भी आयेंगे। पूर्वाद्ध की अपेक्षा उत्तरार्द्ध ज्यादा अच्छा जायेगा। माह में आप कई साहसिक निर्णय भी लेंगे। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। लाभ प्राप्ति हेतु आप हर सम्भव प्रयास करेंगे। साझा व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। ऋण लेने की स्थितियाँ आयेंगी। उत्तरार्द्ध में भाग्य जैसे आपका इंतजार कर रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह कुछ कष्टप्रद रहेगा। मास में शीत प्रकृति के रोग, उदर विकार, रक्त चाप संबंधी परेशानियाँ आयेंगी। पारिवारिक शांति रहेगी। फरवरी माह की 4, 13,, 19 एवम् 24 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप सूर्य की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ घृणिः सूर्याय नमः’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

10 मकर  (Capricorn):  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, , गी।
इस माह सामाजिक बाधायें एवम् कार्यावरोध की स्थितियाँ आयेंगी। परिवार में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बने-बनाये कार्यो में बाधा आयेगी। अत्यधिक भागदौड़ भरा माह रहेगा। यात्राओं की अधिकता रहेगी। शत्रुओं के कारण परेशानी होंगी। जीवन साथी से विवाद की स्थितियाँ आयेंगी। आर्थिक दृष्टि से यह माह सामान्य जायेगा। पदोन्नति के अवसर आयेंगे। धार्मिक कार्यो का अयोजन होगा। कार्य क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक सिद्ध होगा। पूर्वार्द्ध जहाँ सामान्यतः ठीक रहेगा वही उत्तरार्द्ध में कार्य क्षेत्र में जटिल समस्याओं का सामना पड़ेगा। सहयोगी की राय न मानने से कार्य क्षेत्र प्रभावित होगा। आपको सावधानी रखनी चाहिए। धन की स्थिति के कारण आप परेशान रहेंगे। कार्य सम्पन्नता की गति अत्यंत धीमी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। शीत प्रकृति के रोग, सर्दी जुखाम, श्वास की तकलीफों से दो चार होना पड़ेगा। फरवरी माह की 8, 20, 24 एवम् 29 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप विष्णु जी की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय’’ का जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

11 कुंभ (Aquarius)गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा।
यह माह सामाजिक मान सम्मान की दृष्टि से उत्तम रहेगा। सामान्यतः यह मास शुभफलप्रद रहेगा। मन में उदासी का भाव रहेगा। मास में लाभदायक यात्रायें होंगी। कभी-कभार मति भ्रम के कारण कार्य में मन नहीं लगेगा। लोकप्रियता के लिए आप बहुत कुछ करेंगे किन्तु आंशिक सफलता मिलेगी। कई बाधायें दैवीय कृपा से ही दूर होंगी किन्तु आपको विधिवत नित्य ईश अराधना करनी होगी। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में भी रहेगी। आपकी योजना, प्रतिबद्धता ही आपको उन्नति के द्वार तक पहुँचायेगी। अतिरिक्त उत्तरदायित्व भी आपके पास आयेगा। उच्चाधिकारियों, वरिष्ठ जनो का भरपूर समर्थन मिलेगा। भूमि-भवन संबंधी योजनाये बनेंगी। व्यावसायिक मामलो में त्रीव निर्णय लेंगे। उत्तरार्द्ध में कोई बड़ा सम्मान अथवा सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। सार्वजनिक रुप से सम्मानित होंगे। आकस्मिक व अत्यधिक व्यय के कारण बजट गड़बड़ायेगा। स्वास्थ नरम रहेगा, आंशिक परेशानियाँ आयेंगी। फरवरी माह की 8, 19, 23 एवम् 26 तारीखे नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप भगवान शिव की अराधना करें एवम् ‘‘ऊँ नमः शिवाय’’ का नित्य जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।

12 मीन (Pisces)दी, दू, , , , दे, दो, चा, ची।
इस माह राजकीय कार्यो में लाभ होगा। नवीन कार्य व्यवसाय स्थापित होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त होगा। संतान प्राप्ति का योग। वाहन चलाने में सावधानी रखें। जीवन साथी की उन्नति के लिए श्रेष्ठ समय चल रहा है। यह आपकी लोकप्रियता का भी समय है। विशेष धन प्राप्ति का योग। आपका कौशल शिखर पर होगा, जिस कारण वांछित सफलता मिलेगी। उत्तरार्द्ध में ऋण प्रबन्धन की आवश्यकता पड़ेगी। आप किसी विशेष योजना पर कार्य करेंगे, जो कि सफल भी होगा।    मासांत में आय के नये स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी कार्य में सफलता मिलेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ के कारण चिन्तित रहेंगे। इस समय किया गया निवेश लाभप्रद होगा। मन में बेचैनी की भावना के कारण बनता हुआ कार्य रुक जायेगा। आप नया घर या जमीन खरीदने की भी सोचेंगे। संतान के स्वास्थ्य संबंधी हल्की फुल्की दिक्कते आयेंगी। फरवरी माह की 3, 14, 24 एवम् 28 तारीखें नेष्ट फलदायक हैं, अतः सावधान रहना चाहिए। आप शनि की अराधना करें एवम् नित्य ‘‘ऊँ शं शन्नैश्चराय नमःका जप करें। शुभप्रद परिणाम प्राप्त होंगे।
  
उमेश चन्द्र पन्त 
Celebrity Astrologer

क्या आप भी जानना चाहते हैं वर्ष 2013 का अपना व्यक्तिगत भविष्यफल ? तो देर ना करें, आज ही पंडित जी से सम्पर्क कर मेल द्वारा अपना विस्तृत भविष्यफल प्राप्त करें।